एक्सप्लोरर

Old Pension Scheme: इन केंद्रीय कर्मचारियों को होली का बंपर तोहफा, पेंशन पर आया मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Old Pension Scheme Latest News: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के एक धड़े को होली का जबरदस्त तोहफा दिया है. पुरानी पेंशन योजना में किए गए ताजे बदलाव से लाखों लोगों को फायदा होने वाला है.

Old Pension Scheme Update: रंगों का त्योहार होली (Holi 2023) आने में अब चंद दिन ही बाकी हैं. हालांकि केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए होली का जश्न अभी से शुरू हो गया है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को लेकर एक ताजा अपडेट जारी किया है. इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचरियों के एक धड़े को नई पेंशन योजना (National Pension System) की जगह पर पुरानी पेंशन योजना को चुनने का विकल्प मिला है.

इस तारीख तक चुनने का विकल्प

कार्मिक मंत्रालय ने पुरानी पेंशन योजना के संबंध में ताजा आदेश जारी किया है. इसके अनुसार, अब कुछ केंद्रीय कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुन सकते हैं. इस आदेश के तहत जो भी केंद्रीय कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे, उन्हें नया विकल्प चुनने के लिए 31 अगस्त 2023 तक का समय दिया गया है.

डेडलाइन के बाद नहीं मिलेगा मौका

हालांकि अगर पात्र कर्मचारी डेडलाइन के समाप्त होने से पहले पुरानी पेंशन योजना का विकल्प नहीं चुनते हैं, तो उन्हें स्वत: नई पेंशन योजना में कवर किया जाएगा. इसका मतलब हुआ कि 31 अगस्त 2023 तक पात्र केंद्रीय कर्मचारी पेंशन योजना के जिस भी विकल्प को चुनेंगे, वहीं अंतिम माना जाएगा. मंत्रालय ने आदेश में यह भी साफ किया है कि डेडलाइन यानी 31 अगस्त 2023 के बाद पेंशन योजना के विकल्प में बदलाव करने की सुविधा नहीं मिलेगी.

ऐसे कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सरकारी आदेश के अनुसार, इस सुविधा का लाभ वैसे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा, जो नई पेंशन योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की अधिसूचना जारी होने से पहले नियुक्त हो चुके थे या उनके पद की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना पहले ही जारी हो गई थी. सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की अधिसूचना 22 दिसंबर 2003 को जारी की थी. इसका मतलब हुआ कि 22 दिसंबर 2003 से पहले जो भी केंद्रीय कर्मचारी बहाल हो चुके थे या उनकी बहाली की अधिसूचना जारी हो गई थी, वे पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुन सकते हैं.

पुरानी पेंशन योजना के फायदे

आपको बता दें कि पुरानी पेंशन योजना का लाभ कर्मचारी केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 के तहत मिलता था, जिसे अब कर्मचारी केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 के नाम से जाना जाता है. इस योजना के तहत साल 2004 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन के रूप में एक तय रकम मिलती है. पेंशन की रकम का निर्धारण रिटायरमेंट के समय के वेतन के आधार पर होता है. रिटायरमेंट के बाद अगर पेंशनभोगी की मौत हो जाती है तो इस स्थिति में उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलता है.

रिटायर कर्मचारियों ने किया स्वागत

केंद्र सरकार के इस बदलाव से केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. पीटीआई की एक खबर के अनुसार, पेंशनभोगियों के संगठन नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ने इस बदलाव का स्वागत किया है. केंद्र व राज्य सरकारों के 14 लाख से ज्यादा सेवानिवृत्त लोगों के इस संगठन ने बदलाव को अच्छी खबर बताया है. साथ ही संगठन ने नई पेंशन योजना में कुछ बदलाव करने की भी मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget