एक्सप्लोरर

Second Round Layoffs: केवल दो महीने में 7 कंपनियों ने निकाले करीब 26 हजार कर्मचारी, लिस्ट में अमेजन, मेटा समेत कई दिग्गज शामिल

Layoffs in India: केवल दो महीने के दौरान ही कई मेटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन समेत सात कंपनियों ने 26 हजार के करीब कर्मचारियों को निकाला है. ये छंटनी दूसरे और तीसरे राउंड के दौरान हुई है.

Layoffs in 2023: दुनिया में लोगों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है. सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार कंपनियां लोगों की बड़ी संख्या में छंटनी कर रही है, जिसका असर ग्लोबल के साथ-साथ भारत में भी देखने को मिला है. पहले दौर की छंटनी के साथ ही दिग्गज कंपनियां दूसरे राउंड की छंटनी की तैयारियों में जुटी हुई हैं.  अभी हाल ही में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Facebook Parent Company Meta) और अमेजन ने दूसरे राउंड (Amazon Secon Round Layoffs) के दौरान बड़ी छंटनी की घोषणा की है. 

मेटा और अमेजन के अलावा पांच ऐसी भी कंपनियां हैं, जिन्होंने दूसरे दौर के दौरान हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. इसमें माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), गूगल (Google), डिज्नी और ट्विटर (Twitter) जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों ने दूसरे राउंड की छंटनी फरवरी और मार्च के दौरान की है, जिसमें करीब 26 हजार लोगों की नौकरी गई है. 

माइक्रोसॉफ्ट में तीसरे दौर की छंटनी 

साल 2023 के शुरुआत के दौरान ही माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार 10 हजार कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया था, जिसके बाद से कंपनी ने दो और राउंड के दौरान छंटनी की है. वाशिंगटन स्टेट रिकार्ड के मुताबिक, दूसरे दौर में कंपनी ने पिछले महीने 617 कर्मचारी और कैलिफोर्निया में 108 लोगों को निकाला था. वहीं तीसरे राउंड के दौरान 689 कर्मचारियों की छंटनी की गई है. 

मेटा ने 10 हजार को निकालने का किया ऐलान 

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने पिछले साल नंवबर के दौरान 11 हजार कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी. वहीं ठीक इसके चार महीने बाद कंपनी ने दूसरे राउंड की छंटनी के दौरान 10 हजार और कर्मचारियों को निकालने को कहा है. ये छंटनी कई विभागों से की जाएंगी. 

अमेजन 9 हजार कर्मचारियों को निकालेगी 

अमेजन की बात करें तो अभी सोमावार यानी 20 मार्च को दूसरे राउंड के दौरान कंपनी ने एक बड़ी छंटनी का ऐलान किया है. अमेजन ग्लोबल स्तर पर 9 हजार कर्मचारियों को निकालेगी. वहीं नवंबर के दौरान कंपनी ने 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी. 

ट्विटर में छंटनी 

एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद से ही इस कंपनी से कई राउंड में छंटनी हो चुकी है. मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक इसमें 8वें राउंड तक की छंटनी की जा चुकी है. इस कंपनी ने अपने कुल वर्कफोर्स को 7,500 से घटाकर 2000 कर दिया है. फरवरी के अंत में कंपनी ने 200 कर्मचारियों की फ्रेश छंटनी की थी. 

विप्रो में 120 कर्मचारियों की गई नौकरी 

layoffstracker की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आईटी दिग्गज कंपनी विप्रो ने पहले राउंड के दौरान 452 कर्मचारियों को 23 जनवरी के दौरान निकाला था. वहीं 17 मार्च को एक बार फिर विप्रो ने 120 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.  

गूगल में तीन राउंड की छंटनी 

लेऑफ ट्रैकर के डाटा के मुताबिक, गूगल ने तीन राउंड में छंटनी की है. सबसे पहले 20 जनवरी इसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 12 हजार कर्मचारियों को निकाला था. दूसरी बार 17 फरवरी को 453 कर्मचारियों और तीसरी बार 240 कर्मचारियों को बाहर निकाल चुकी है. कंपनी ने ये छंटनी कई विभागों से की है. 

4 हजार कर्मचारियों को निकाल रही ये कंपनी 

डिज्न्नी का प्लान अप्रैल तक 4 हजार कर्मचारियों को निकालने का है. कंपनी ने इससे पहले 7 हजार कर्मचारियों को निकाल चुकी है. 

ये भी पढ़ें

भारत की विकास दर पर Samsung ने दिया बड़ा बयान, कहा-'विश्व के लिए भारत बनेगा ग्रोथ इंजन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget