एक्सप्लोरर

SEBI On Adani: अडानी पर सेबी का 'नो कमेंट', कहा-सुप्रीम कोर्ट को देंगे जांच रिपोर्ट

SEBI Adani Report: अडानी समूह इस साल की शुरुआत से विवादों का सामना कर रहा है. इस बीच सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच से अडानी विवाद को लेकर सवाल किए गए...

इस साल की शुरुआत से ही अडानी समूह को विवादों का सामना करना पड़ रहा है. पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई. उसके बाद द केन की रिपोर्ट और रेटिंग एजेंसियों के कदमों ने अडानी समूह की मुश्किलें बढ़ाई. इस बीच बाजार नियामक भी अपनी तैयारी में लगा हुआ है. नियामक ने समूह को लेकर कोई टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन उसने कहा कि जांच की जा रही है और रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी.

सेबी चेयरपर्सन ने दिया ये जवाब

सेबी की हालिया बोर्ड बैठक के बाद नियामक की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (SEBI Chairperson Madhabi Puri Buch) बुधवार को मीडिया को संबोधित कर रही थीं. इस दौरान सेबी चेयरपर्सन ने कई अन्य मुद्दों पर भी प्रतिक्रियाएं दी. उनसे अडानी से जुड़े विवादों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया. सेबी चेयरपर्सन ने कहा कि किसी एक एंटिटी के बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है, खासकर जब मामला न्यायाधीन हो. उन्होंने कहा कि अडानी समूह से जुड़े मुद्दों और विवादों की जांच की जा रही है. सेबी जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगा.

आपको बता दें कि घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) में ट्रेडिंग अब और पारदर्शी होने वाली है. इसके साथ ही निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए भी नए प्रावधान (SEBI New Norms) किए गए हैं. बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों को लेकर नियमों को सख्त किया है.

सेबी चेयरपर्सन ने कहा कि बाजार नियामक ने शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों से जुड़ी सूचनाओं को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किया है. सेबी का यह कदम अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है. सेबी ने बड़ी कंपनियों से कहा है कि अब उन्हें बाजार में चल रही हर वैसी खबरों व अफवाहों का या तो खंडन करना होगा अथवा उन्हें पुष्टि करनी होगी, जो शेयरों के भाव पर असर डाल सकती हैं. इससे न सिर्फ बाजार में पारदर्शिता आएगी, बल्कि साथ-साथ समय पर महत्वपूर्ण सूचनाओं का खुलासा भी सुनिश्चित होगा.

30 मिनट में करना होगा खुलासा

सेबी ने बोर्ड की बैठक के बाद बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बदलावों की जानकारी दी. सेबी के अनुसार, बाजार पूंजीकरण के हिसाब से 100 सबसे बड़ी कंपनियों को 01 अक्टूबर 2023 से नए नियमों का पालन करना होगा. वहीं टॉप-250 कंपनियों को इसके लिए 01 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है. 
सेबी ने इसके साथ ही मैटीरियल इंफॉर्मेशन को लेकर भी प्रावधान किया है. सेबी का कहना है कि निदेशक मंडल की बैठक के बाद 30 मिनटों के भीतर कंपनियों को मैटीरियल इंफॉर्मेशन का खुलासा करना होगा. हालांकि सेबी ने अभी यह नहीं बताया है कि उसके हिसाब से मैटीरियल इंफॉर्मेशन क्या हैं. नियामक ने कहा कि वह जल्दी ही इस संबंध में बेंचमार्कों की जानकारी देगा.

अडानी पर सेबी का नो कमेंट

इस दौरान सेबी चेयरपर्सन ने कई अन्य मुद्दों पर भी प्रतिक्रियाएं दी. उनसे अडानी से जुड़े विवादों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया. सेबी चेयरपर्सन ने कहा कि किसी एक एंटिटी के बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है, खासकर जब मामला न्यायाधीन हो. उन्होंने कहा कि अडानी समूह से जुड़े मुद्दों और विवादों की जांच की जा रही है. सेबी जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगा.

03 महीने में भरने होंगे ये पद

सेबी ने कंपनी के निदेशकों की नियुक्ति को लेकर भी बदलाव किया. अभी बोर्ड में परमानेंट डाइरेक्टर के पद होते हैं, लेकिन अब इनका प्रावधान हटा दिया गया है. सेबी का कहना है कि किसी भी लिस्टेड कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हर व्यक्ति को समय-समय पर शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी. कंपनियों को डाइरेक्टर, कम्पलायंस ऑफिसर, चीफ एक्सीक्यूटिव ऑफिसर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जैसे पदों को खाली होने के 03 महीने के भीतर भरना होगा.

ये भी पढ़ें: बढ़ी कर्ज संकट में फंसी वेदांता की मुसीबतें, अनिल अग्रवाल के सामने आई ये नई चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget