एक्सप्लोरर

RR Kabel IPO: जल्द आएगा टीपीजी समर्थित आरआर काबेल का आईपीओ, सेबी से मिली मंजूरी

RR Kabel IPO: आरआर काबेल आईपीओ में 1.72 करोड़ शेयर्स ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर और इंवेस्टर टीपीजी (TPG) बेचेगी.

RR Kabel IPO Update: वायर एंड केबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी आरआर काबेल (RR Kabel) को आईपीओ (Intial Public Offering) लाने की मंजूरी मिल गई है. शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ने कंपनी को आईपीओ लॉन्च करने की इजाजत दे दी है. आरआर काबेल ने मई 2023 में सेबी के पास आईपीओ लाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल किया था.  

आरआर काबेल आईपीओ में 225 करोड़ रुपये के नए शेयर्स कंपनी की तरफ से जारी किए जायेंगे.  जबकि 1.72 करोड़ शेयर्स ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के तहत कंपनी के प्रमोटर और उसके इंवेस्टर टीपीजी (TPG) बेचेगी. अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी एशिया ऑफर फॉर सेल में करीब 1.29 करोड़ शेयर्स बेचेगी. कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास जो ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया था उसके मुताबिक टीपीजी एशिया के पास कंपनी की 20 फीसदी हिस्सेदारी है और उसके पास कुल 2.33 करोड़ शेयर्स हैं. 

कंपनी आईपीओ के जरिए बाजार से 2500 करोड़ रुपये जुटा सकती है. आईपीओ लाने पर कंपनी को 14000 से 15000 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन मिल सकता है. आईपीओ में जुटाये गए रकम में से कंपनी 170 करोड़ रुपये कर्ज की अदाएगी करेगी. बाकी बचे रकम को जनरल कॉरपोरेट पर्पस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. 

RR Kabel इलेक्ट्रिक सेक्टर की दिग्गज कंपनी आर आर ग्लोबल की सब्सिडियरी है जिसकी लगभग 90 देशों में मौजूदगी है. वित्त वर्ष 2022-23 के तीन तिमाही की अवधि में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 36.6 फीसदी के उछाल के साथ 4083 करोड़ रुपये रहा था. जबकि मुनाफे में 20.1 फीसदी की कमी आई थी और ये घटकर 124.6 करोड़ रुपये रहा था. 2021-22 में कंपनी का रेवेन्यू 4800 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी अगले तीन सालों में 2025-26 तक टर्नओवर को 11000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. 

RR Kabel रेसिडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर जरुरतों के लिए प्रीमियम वायर और केबल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है.  इसके साथ ही कंपनी नए क्षेत्रों में कदम रखने जा रही है. इसी वर्ष RR Kabel ने Schneider Electric से Luminous के होम इलेक्ट्रिकल बिजनेस को खरीदा था. इस अधिग्रहण से कंपनी को कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स बिजनेस को मजबूत करने में मदद मिलेगी. कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, सिटी ग्रुप ग्लोबल और एचएसबीसी को इवेस्टमेंट बैंकर के तौर पर हायर किया है. 

 

ये भी पढ़ें 

LPG Cylinder Price: पीएम उज्जवला लाभार्थियों को 400 रुपये सस्ता मिलेगा रसोई सिलेंडर, बाकी एलपीजी उपभोक्ताओं को भी मिली सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget