एक्सप्लोरर

LPG Cylinder Price: पीएम उज्जवला लाभार्थियों को 400 रुपये सस्ता मिलेगा रसोई सिलेंडर, बाकी एलपीजी उपभोक्ताओं को भी मिली सौगात

PM Ujjwala Yojana: महंगे रसोई गैस ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ रखा है. ऐसे में चुनावी नुकसान से बचने के लिए मोदी सरकार ने सस्ती रसोई गैस को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

LPG Cylinder Prices: महंगाई (Inflation) से परेशान लोगों को रक्षा बंधन और ओनम के मौके पर मोदी सरकार ने सस्ते एलपीजी सिलेंडर ( LPG Cylinder) की सौगात देने का फैसला किया है. महंगे एलपीजी सिलेंडर को लेकर विपक्ष के लगातार हमले झेल रही मोदी सरकार ( Modi Government) ने 33 करोड़ घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder)  के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है. एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी का फायदा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों समेत सभी घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को मिलेगा.  

कैबिनेट में लिया फैसला 

प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षा बंधन के मौके पर सरकार ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को 200 रुपये सस्ते में एलपीजी सिलेंडर देने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 2022-23 में 7680 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट ने 75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन भी देने का फैसला किया है. इन महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए एक रुपये का भी भुगतान नहीं करना होगा. सरकार के इस फैसले के बाद पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी जो अभी 9.60 करोड़ के करीब है. 

पीएम उज्जवला लाभार्थियों को 400 रुपये सस्ता सिलेंडर! 

इस ऐलान के फायदा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को भी मिलेगा. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को पहले से 200 रुपये की सब्सिडी हर रिफिल पर मिल रही है. लेकिन इस कटौती के बाद प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये कम हर रिफिल पर देने होंगे. अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये सस्ता सिलेंडर मिलेगा. 

बीते वर्ष रूस यूक्रेन युद्ध के चलते जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के दामों में तेज उछाल देखने को मिली थी तब मई 2022 में मोदी सरकार ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर सिफिल कराने पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी देना शुरू किया था जिसकी मियाद को बढ़ाकर 31 मार्च 2024 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया. इसके बावजूद इस योजना के तहत सिलेंडर रिफिल कराने वालों को 900 रुपये खर्च पड़ रहे थे. लेकिन कैबिनेट के इस फैसले के बाद पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये सस्ते में अब एलपीजी सिलेंडर मिलेगा. 

मोदी सरकार का चुनावी फैसला 

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से कहा था कि सरकार ने आम लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए कई फैसले लिए और आने वाले दिनों में और भी फैसले लेगी. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का निर्णय उन्हीं फैसलों में से एक है. सरकार के इस फैसले को चुनावों से पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

महंगे एलपीजी से मिली बड़ी राहत!

एक मई 2016 को पीएम मोदी ने योजना ने लॉन्च किया था. मौजूदा समय में कुल आज की तारीख में गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने पर आम लोगों को 1103 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. लेकिन मोदी सरकार के रसोई गैस के दामों में कटौती के फैसले से सामान्य उपभोक्ता जहां 200 रुपये सस्ते में यानि 903 रुपये में एलपीजी सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे वहीं पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये कम यानि केवल 703 रुपये अब देने होंगे.   

ये भी पढ़ें 

PMGKAY: लोकसभा चुनाव पर मोदी सरकार की नजर, जून 2024 तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने पर फैसला संभव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानें अपने शहर में कितना है 18K, 22K, 24K सोने का भाव
Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानें अपने शहर में कितना है 18K, 22K, 24K सोने का भाव
क्या आपके पास है यह शेयर जिस पर विजय केडिया ने लगाया बड़ा दांव? खरीद डाले पूरे 83930 शेयर
क्या आपके पास है यह शेयर जिस पर विजय केडिया ने लगाया बड़ा दांव? खरीद डाले पूरे 83930 शेयर
LPG Rate Today: अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत
अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत
Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 15 जुलाई के नए रेट, आपके शहर में आज कितने का है पेट्रोल- डीजल?
Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 15 जुलाई के नए रेट, आपके शहर में आज कितने का है पेट्रोल- डीजल?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget