एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम को 26 मार्च तक गिरफ्तारी से दी राहत

अब 26 मार्च को अगली सुनवाई होगी और तब तक कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है.

नई दिल्लीः आईएनएक्स मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट कार्ति चिदंबरम के मामले की सुनवाई करेगा. आईएनएक्स मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है. कार्ति चिदंबरम को 26 मार्च तक ईडी गिरफ्तार नहीं कर सकता है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से मामला अपने पास ट्रांसफर किया गया. अब 26 मार्च को अगली सुनवाई होगी और तब तक कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की शक्तियों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित कुल 3 मामलों को अपने पास ट्रांसफर किया है. ईडी को गिरफ्तारी का अधिकार देने वाले पीएमएलए एक्ट के सेक्शन 19 समेत कुछ और धाराओं की सुप्रीम कोर्ट व्याख्या करेगा. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्ति को गिरफ्तारी से बचने के लिए दो दिन की मोहलत दे दी थी.

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि गिरफ्तार करने के प्रवर्तन निदेशालय के अधिकार से संबंधित धन शोधन रोकथाम कानून की धारा 19 की व्याख्या के सवाल का वह जवाब देगी और इस मुद्दे पर भी विचार करेगी कि क्या उच्च न्यायालय संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान कर सकते हैं.

पीठ ने कहा, ‘‘ उच्च न्यायालयों में इसे लेकर कुछ भ्रम है. दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मुद्दे को( निदेशालय के गिरफ्तार करने के अधिकार) वृहद पीठ को सौंप दिया है लेकिन यह दूसरी अदालतों के लिये बाध्यकारी नहीं होगा.’’

न्यायालय ने यह टिप्पणी उस समय की जब केन्द्र की ओर से अतिरिक्त सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने इस मुद्दे पर दिल्ली और बंबई सहित विभिन्न उच्च न्यायालयों के आदेशों का हवाला दिया.

शीर्ष अदालत को जब यह सूचित किया गया कि उच्च न्यायालय ने धन शोधन के मामले में गिरफ्तारी से कार्ति चिदम्बरम को प्राप्त संरक्षण की अवधि 22 मार्च तक बढ़ा दी है तो पीठ ने कहा कि वह वहां लंबित सारे मामले अपने पास मंगा रही है और इन पर 26 मार्च को बहस सुनेगी. पीठ ने उच्च न्यायालय में लंबित मामले अपने यहां मंगाने का निर्देश देते हुये कहा कि कार्ति को दिया गया अंतरिम संरक्षण 26 मार्च तक प्रभावी रहेगा.

सीबीआई द्वारा आईएनएक्स मीडिया प्रकरण के सिलसिले में दर्ज मामले में कार्ति चिदम्बरम इस समय जेल में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए दाम इन घरेलू प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए दाम इन घरेलू प्रोडक्ट्स के दाम
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget