एक्सप्लोरर

SBI के ग्राहकों के लिए अलर्ट ! बैंक की ऑनलाइन सर्विस इतने घंटों के लिए बंद रहेंगी, जानें कब नहीं कर पाएंगे यूज

SBI Online Service unavailable Alert: स्टेट बैंक ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को बता दिया है कि किस समय से किस समय तक बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस नहीं चलेंगी.

SBI Alert ! SBI के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है क्योंकि इस बैंक की ऑनलाइन सर्विसेज कल रात 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी. एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग सर्विस ग्राहकों के लिए शनिवार-रविवार की रात के 11.30 बजे से सुबह के 4.30 बजे तक उपलब्ध नहीं हो पाएंगी. लिहाजा 11 दिसंबर की मध्यरात्रि से पहले ही आप अपने ऑनलाइन बैंकिंग के कामों को कर लें वर्ना इस दौरान उन्हें नहीं करा पाएंगे. एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग यूज करने वाले कस्टमर्स को जानना चाहिए कि ये बैंक के टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन के लिए किया जा रहा है. 

स्टेट बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कस्टमर्स को इसके बारे में ट्वीट कर आधिकारिक रूप से जानकारी दी हैं. एसबीआई की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज जिनमें आईएनबी, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और यूपीआई शामिल हैं इस दौरान काम नहीं करेंगी. बैंक ने अपने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वो इस आंशिक परेशानी को सहन कर लें क्योंकि इसके जरिए बैंक बेहतर बैंकिंग अनुभव को मुहैया कराने के लिए प्रयास कर रहा है. 

Gold Silver Rate Today 10 December 2021: आज बढ़ गए हैं सोने के रेट, जानें कितना महंगा हुआ गोल्ड खरीदना

पूरे 300 मिनट तक बंद रहेगी ऑनलाइन सर्विस
11 दिसंबर की रात के 11.30 बजे से अगली सुबह 4.30 बजे तक यानी पूरे 300 मिनट तक एसबीआई की नेटबैंकिंग नहीं चलेगी और इस समय को इसलिए चुना गया है ताकि ग्राहकों को कम से कम परेशानी हो. टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन के लिए बैंकों को कुछ समय के लिए ऑनलाइन सर्विसेज, फोन बैंकिंग सर्विसेज का संचालन  रोकना पड़ता है और इसके लिए एसबीआई ने पहले ही अपने कस्टमर्स को सूचना दे दी है.

बेटी की शादी के लिए रकम जोड़नी है तो LIC की स्कीम को जानें, 151 रुपये लगाकर पा सकते हैं करीब 31 लाख रुपये

ये बात ध्यान रखने वाली है कि एसबीआई ने सिस्टम अपग्रेड के लिए देर रात और सुबह-सुबह का समय चुना है जिससे उसके ग्राहकों को कोई समस्या ना आए क्योंकि ज्यादातर बैंक की ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल दिन के वर्किंग घंटों के दौरान होता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल पर 23 और पेट्रोल पर 5 रुपये का घाटा, फिर बढ़ेंगे फ्यूल के दाम!
डीजल पर 23 और पेट्रोल पर 5 रुपये का घाटा, फिर बढ़ेंगे फ्यूल के दाम!
ये सरकारी बैंक बनने वाला है प्राइवेट! क्या आपका है इसमें खाता?
ये सरकारी बैंक बनने वाला है प्राइवेट! क्या आपका है इसमें खाता?
सरपट भाग रहा PC Jeweller का स्टॉक, हफ्तेभर में 38% उछला
सरपट भाग रहा PC Jeweller का स्टॉक, हफ्तेभर में 38% उछला
क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?
क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget