एक्सप्लोरर

SBI Interest Hike: SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, MCLR में किया इजाफा, इतनी बढ़ जाएगी EMI

SBI Home Loan Rate Hike: भारतीय स्टेट बैंक के करोड़ों ग्राहकों को झटका लगा है. बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट्स में इजाफे का ऐलान किया है. नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं.

SBI Hikes Interest Rates: भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने स्वतंत्रता दिवस के दिन करोड़ों ग्राहकों को झटका देते हुए अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में इजाफे का फैसला किया है. बैंक ने अपनी अलग-अलग अवधि के MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें गुरुवार 15 अगस्त, 2024 से लागू हो चुकी हैं.

बता दें मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स वे दरें होती है,जिससे नीचे पर बैंक ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है. एमसीएलआर में बढ़ोतरी के फैसले के बाद ग्राहकों के होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन जैसे कई तरह के कर्ज महंगे हो गए हैं.

बैंक के नई MCLR के बारे में जानें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ओवरनाइट मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट्स में 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है और यह 8.10 फीसदी से बढ़कर 8.20 फीसदी पर पहुंच गया है. वहीं एक महीने का MCLR 8.35 फीसदी से बढ़कर 8.45 फीसदी तक पहुंच गया है. तीन महीने का MCLR 8.40 फीसदी से बढ़कर 8.50 फीसदी पर पहुंच गया है. छह महीने का MCLR 8.75 फीसदी से बढ़कर 8.85 फीसदी और एक साल का MCLR 8.85 फीसदी से बढ़कर 8.95 फीसदी पर पहुंच गया है. दो साल का MCLR 8.95 फीसदी से बढ़कर 9.05 फीसदी और तीन साल का MCLR 9.00 फीसदी से बढ़कर 9.10 फीसदी पर पहुंच गया है.

जून 2024 के बाद तीन बार बढ़ा MCLR

सस्ते कर्ज की उम्मीद लगाए करोड़ों ग्राहकों को एसबीआई लगातार झटके दे रहा है. बैंक ने जून 2024 से लेकर अब तक कुल तीन बार अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है. कुछ अवधि की ब्याज दरों में पिछले तीन महीने में 30 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. ध्यान देने वाली बात ये है कि हाल ही में हुई रिजर्व बैंक की MPC बैठक में लगातार 9वीं बार रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था.

इन बैंकों ने भी किया MCLR में इजाफा

एसबीआई के अलावा केनरा बैंक, यूको बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी हाल ही में अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स में बढ़ोतरी की थी. केनारा बैंक ने अपने MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की. बैंक की नई दरें 12 अगस्त से लागू हो चुकी हैं. इसके अलावा यूको बैंक ने अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया और नई ब्याज दरें 10 अगस्त से लागू हो चुकी हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की. बैंक की नई दरें 12 अगस्त 2024 यानी सोमवार से लागू हो चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें-

Seasonal Illness: हर साल बढ़ रहा है मौसमी बीमारियों का प्रकोप, बीते 3 साल में 150 पर्सेंट बढ़े इंश्योरेंस के क्लेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget