एक्सप्लोरर

SBI Fraud: अकाउंट से ड्राइवर ने निकाल लिए पैसे, अब एसबीआई को करना होगा 97 लाख रुपये के हर्जाने का भुगतान

SBI Fraud Compensation: कंज्यूमर कोर्ट ने एसबीआई को आदेश दिया है कि वह संबंधित सीनियर सिटीजन कस्टमर को हर्जाने के रूप में 97 लाख रुपये का भुगतान करे...

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई को एक कंज्यूमर कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है. बैंकिंग फ्रॉड के एक मामले में कोर्ट ने एसबीआई को कहा है कि वह पीड़ित सीनियर सिटीजन ग्राहक को हर्जाने के रूप में 97 लाख रुपये का भुगतान करे.

60 लाख रुपये से ज्यादा का फ्रॉड

यह मामला हैदराबाद का है. एक सीनियर सिटीजन कपल ने एसबीआई में सेविंग अकाउंट व एफडी अकाउंट खुलवाया हुआ था. उनके सेविंग अकाउंट व एफडी अकाउंट में 60 लाख रुपये से ज्यादा पड़े हुए थे. उनके ड्राइवर ने किसी तरह दोनों अकाउंट से ट्रांजेक्शन का एक्सेस हासिल कर लिया. उसके बाद ड्राइवर ने अकाउंट को पूरा खाली कर दिया और भाग गया.

इस तरह एनसीडीआरसी के पास पहुंचा मामला

मामला संज्ञान में आते ही कस्टमर ने बैंक से संपर्क किया और ब्रांच मैनेजर के पास शिकायत की. बाद में उन्होंने पुलिस के पास एफआईआर भी कराया. मामले का हल नहीं निकलने पर सीनियर सिटीजन कपल आरबीआई ओम्बड्समैन के पास पहुंचे. वहां से भी सही रिस्पॉन्स नहीं मिलने के बाद उन्होंने कंज्यूमर कोर्ट जाने का फैसला कर लिया. पहले मामला तेलंगाना स्टेट कंज्यूमर कमिशन के पास गया, जो बाद में नेशनल कंज्यूमर डिस्पुट्स रिड्रेसल कमिशन यानी एनसीडीआरसी तक पहुंच गया.

6 साल की लड़ाई के बाद सफलता

एनसीडीआरसी और तेलंगाना स्टेट कंज्यूमर कमिशन दोनों ने सीनियर सिटीजन कपल के पक्ष में फैसला सुनाया. करीब 6 साल चली लंबी लड़ाई के बाद सीनियर सिटीजन कपल को तब राहत मिली, जब एनसीडीआरसी ने एसबीआई को हर्जाना भरने का आदेश दिया. एनसीडीआरसी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को कहा कि वह इस फ्रॉड के एवज में कपल को हर्जाने के रूप में 97 लाख रुपये का भुगतान करे.

इस कारण मानी गई बैंक की गड़बड़ी

दरअसल कपल ने अपने ड्राइवर को नेट बैंकिंग में सिर्फ डिटेल देखने (व्यू वनली) का एक्सेस दिया हुआ था. ड्राइवर ने नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल की चोरी कर ली और उनका फोन एक्सेस कर अपने मोबाइल में ट्रांजेक्शन की फैसिलिटी को एक्टिवेट कर लिया. उसके बाद उसने एफडी को समय से पहले रिडीम कर लिया और पूरा पैसा ट्रांसफर करने के बाद भाग गया. कोर्ट ने माना कि इसमें एसबीआई की ओर से भी गड़बड़ी हुई, जिसने पर्याप्त वेरिफिकेशन के बिना व्यू वनली एक्सेस पर ट्रांजेक्शन की फैसिलटी को एक्टिवेट किया. इसी कारण उसे हर्जाना भरने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: ICICI बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को किया अलर्ट, SMS फ्रॉड का हो सकते हैं शिकार, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget