एक्सप्लोरर

एसबीआई ग्राहक हो जाएं अलर्ट, बदल गया है ATM से पैसे निकालने का नियम

एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. आप इन्हें जान लें वर्ना एटीएम से पैसे निकालने में दिक्कत आएगी.

नई दिल्लीः आजकल एटीएम फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने ओटीपी बेस्ड एटीएम कैश विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है. यह सुविधा देशभर के सभी एसबीआई एटीएम पर आज से लागू हो जाएगी. इसको लागू करने के पीछे बैंक का ये मानना है कि इस तरीके से बैंक के ग्राहक किसी भी फ्रॉड से बच पाएंगे.

क्या है बैंक का ये नियम इस सुविधा के शुरू होने के बाद एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर दिन में भी ओटीपी की जरूरत होगी. इससे पहले तक रात में आठ बजे से सुबह आठ बजे 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर ही ओटीपी की जरूरत होती थी. बैंक ने 1 जनवरी से यह नियम लागू किया था.

अगर एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपये या उससे ज्यादा निकालते हैं तो ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा. उस ओटीपी को एटीएम में डालने के बाद ही ग्राहक के लिए एटीएम से पैसा निकालना मुमकिन हो पाएगा.

एसबीआई ने किया ट्वीट इसके लिए एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है और इसकी जानकारी ग्राहकों को ट्वीट के माध्यम से दी है. बैंक ने अपने ट्वीट के माध्यम से भी ग्राहकों को इस बात के लिए सुनिश्चित किया है कि वो अपने ग्राहकों को पूरी तरह भरोसा दिलाते हैं कि ये कदम उनकी ही भलाई के लिए उठाया गया है.

आज यानी 18 सितंबर से लागू हो गया है नियम एसबीआई की 24 घंटे ओटीपी बेस्ड सर्विस आज यानी 18 सितंबर से लागू हो गया है. ये नियम सिर्फ एसबीआई के ही डेबिट कार्ड होल्डर्स के लिए ही लिए ही हैं.

गौरतलब है कि स्टेट बैंक ने रात के 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक की ये सुविधा जनवरी से लागू की थी लेकिन अब 24x7 इस सर्विस को लागू कर दिया है. ग्राहकों को इस सर्विस के तहत ये याद रखना चाहिए कि उन्हें जब भी एटीएम से पैसा निकालना है तो अपना रजिस्टर्ड मोबाइल साथ में ले जाना चाहिए क्योंकि ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) उसी पर आएगा.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोना बढ़ा या चांदी गिरी? जानिए आज बुलियन मार्केट में क्या रहा कीमतों का रुख

इश्यू प्राइस से 111 फीसदी से ज्यादा पर लिस्ट हुए Happiest Minds के शेयर, डी मार्ट और आईआरसीटीसी को भी पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
Sugar Price: आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत
आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत
सस्ते में करनी है बच्चों की शॉपिंग? इन प्लेटफॉर्म पर बजट में मिलेगा सामान
सस्ते में करनी है बच्चों की शॉपिंग? इन प्लेटफॉर्म पर बजट में मिलेगा सामान
अमेरिका नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी है करोड़ों का मालिक
अमेरिका नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी है करोड़ों का मालिक

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget