एक्सप्लोरर

SIP Hits Luxury Car Sales: SIP में बढ़ते निवेश के चलते नहीं बिक रही भारत में लग्जरी कारें, Mercedes-Benz का अजीबोगरीब बयान!

SIP Investment: Mercedez-Benz का मानना है कि पश्चिमी देशों के मुकाबले भारत में बचत को लेकर लोगों का रूझान ज्यादा है. सोशल सिक्योरिटी के अभाव में लोग अपने और बच्चों के लिए निवेश और बचत करते हैं.

SIP Investment Hurts Luxury Car Sales: म्यूचुअल फंड में  सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए इन दिनों किया जाने वाला निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है. अक्टूबर 2022 में केवल एक महीने में एसआईपी में निवेश रिकॉर्ड 13000 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है. दुनिया के बड़े देशों के शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद एसआईपी के जरिए बढ़ते निवेश के कारण भारतीय शेयर बाजार ऐतिहासिक ऊंचाई के लेवल पर कारोबार कर रहा है. लेकिन दिग्गज लग्जरी कारें एसयूवी बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedez-Benz) इंडिया के एक आला अधिकारी का मानना है कि म्यूचुअल फंडों में एसआईपी के जरिए बढ़ते निवेश के चलते लग्जरी गाड़ियों के सेल्स को नुकसान हो रहा है. 

SIP बनी लग्जरी कार इंडस्ट्री की प्रतिद्वंदी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज बेंज इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग हेड संतोष अय्यर ने कहा कि सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान हमारे सबसे बड़े प्रतिद्वंदी हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपने टीम सदस्यों से कहता हूं कि अगर आपने सिस्टमैटिक इवेस्टमेंट प्लान के निवेश के साइकिल को तोड़ दिया तो इससे हमें जबरदस्त फायदा होगा. यानि उनका कहना है कि एसआईपी में निवेश को रोकने या उसे बीच में तोड़ने में आप कामयाब हो गए तो लग्जरी गाड़ियों के सेल्स में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है. संतोष अय्यर के मुताबिक पश्चिमी देशों के मुकाबले भारत में बचत को लेकर लोगों का रूझान ज्यादा है. सोशल सिक्योरिटी के अभाव में लोग अपने लिए और बच्चों के लिए निवेश और बचत करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई लग्जरी कार खरीदने वाला, संभावित कस्टमर जो 50,000 रुपये एसआईपी निवेश के जरिए बचत कर रहा अगर उस बचत को लग्जरी कार मार्केट की ओर मोड़ दिया जाए तो इससे लग्जरी कार इंडस्ट्री को जबरदस्त फायदा होगा. 

FII पर रिटेल निवेशक भारी
कोरोना महामारी ने 2020 में जब भारत में दस्तक दी और उसके चलते मार्च 2020 में देश में लॉकडाउन लग गया. लोग घर की चारदीवारी में बंद रहने को मजबूर हो गए. लॉकडाउन के चलते भारतीय शेयर बाजार औंधे मुंह गिर चुका था. सेंसेक्स 42000 के नीचे 27000 और निफ्टी 12400  से 7500 के लेवल तक नीचे जा आ गया. लेकिन बाजार में इस आई इस गिरावट में रिटेल निवेशकों को निवेश का बड़ा अवसर नजर आया जो पुरानी तेजी को भूनाने में पीछे रह गए थे. उन्होंने घर में रहते हुए शेयर बाजार में, म्यूचुअल फंड में रिकॉर्ड निवेश करना शुरू कर दिया. इसका असर ये हुआ कि 2022 में वैश्विक उठापटक के बावजूद सेंसेक्स 62,643 और निफ्टी 18600 के करीब अपने के रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है. विदेशी निवेशकों पर अब रिटेल निवेशक भारतीय बाजार में हावी हो चुके हैं.  

ढाई साल में खुले 6 करोड़ डिमैट खाता 
31 मार्च 2020 तक देश में जहां केवल 4 करोड़ डिमैट खाते थे उसकी संख्या बढ़कर 10 करोड़ के पार जा पहुंची. लॉकडाउन के बाद से लेकर अब तक 6 करोड़ डिमैट खाता खुल चुके हैं. तो म्यूचुअल फंड में भी एसआईपी के जरिए निवेश में बेहताशा बढ़ोतरी देखने को मिली. एसआईपी में बढ़ते निवेश के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर बाजार इससे बेअसर रहा है. मई 2022 के बाद से लगातार हर महीने 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा एसआईपी के जरिए निवेश बाजार में आया है. 

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price: शादी के सीजन में सस्ते हुए गोल्ड और सिल्वर, जानें आज कितने नीचे आए हैं रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget