एक्सप्लोरर

2021 के पहले दिन से शुरू हो रही है 'सरल जीवन बीमा पॉलिसी', इसके बारे में जानें सबकुछ

सरल जीवन बीमा की पेशकश को लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे अधिक से अधिक लोगों को इंश्योरेंस कवच प्रदान किया जा सकेगा.

2021 में आर्थिक क्षेत्र में कई बदलाव होने जा रहे हैं लेकिन शायद सबसे बड़ा बदलाव बीमा के क्षेत्र में होगा. आप अगर लाइफ इंश्योरेंस खरीदने जा रही है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. नए साल में टर्म प्लान खरीदना बहुत आसान होने वाला है. 1 जनवरी, 2021 से सभी बीमा कंपनियां ‘सरल जीवन बीमा पॉलिसी’ पेश करने वाली हैं. इसमें आप कम प्रीमियम पर भी टर्म प्लान खरीद पाएंगे. कम आय वर्ग के लोगों को इससे बहुत फायदा होगा.

सरल जीवन बीमा की पेशकश को लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे अधिक से अधिक लोगों को इंश्योरेंस कवच प्रदान किया जा सकेगा और खासकर कम आमदनी वाली जनसंख्या को इसका फायदा मिल सकेगा.

सभी बीमा कंपनियां सरल जीवन बीमा पॉलिसी भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के निर्देश पर पेश कर रही हैं. इरडा ने टर्म लाइफ इंश्योरेंस को सभी लोगों के लिए एक किफायती विकल्प बनाने का निर्देश दिया था.

इस पॉलिसी की कई खासियतें हैं. सभी बीमा कंपनियों के नियम और शर्तें एकसमान होंगी, इसमें सम-एश्योर्ड (कवर) राशि एवं प्रीमियम भी एक जैसा होगा. इसका फायदा यह होगा कि क्लेम के वक्त विवाद की आशंका बहुत कम रह जाएगा. ग्राहक प्लान का चुनाव करते समय विभिन्न बीमा कंपनियों के इस प्लान की कीमतें और क्लेम सेटलमेंट रेश्यो की तुलना जरूर करें.

कैसी होगी यह पॉलिसी? यह एक ‘नॉन-लिंक्ड’ और ‘प्योर रिस्क टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान’ होगा. पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक यदि मृत्यु हो जाती है तो उसके आश्रितों को पूरी सम-एश्योर्ड राशि का भुगतान होगा.

इस बात का ध्यान रखें कि अगर पॉलिसी जारी होने के बाद 45 दिनों में पॉलिसीधारक की मृत्यु होती है, तो दुर्घटना में मृत्यु होने के अलावा अन्य किसी भी स्थिति में भुगतान नहीं किया जाएगा. सरल जीवन बीमा के अंतर्गत, ग्राहकों को कोई भी मैच्योरिटी लाभ और सरेंडर वैल्यू भी नहीं मिलेगा.

कौन खरीद सकेगा कोई भी व्यक्ति यह पॉलिसी खरीद सकेगा और इसके लिए लिंग, निवास स्थान, शैक्षणिक योग्यता और व्यवसाय आदि से संबंधित कोई बाध्यता या सीमा नहीं होगी.

क्या होगी उम्र, क्या होगा सम एश्योर्ड सरल बीमा पॉलिसी के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 65 साल होनी चाहिए. पॉलिसी की अवधि 5 से 40 वर्ष तक होगी, जिसे अधिकतम 70 साल की परिपक्वता आयु तक के लिए खरीदा जा सकता है. इसमें न्यूनतम 5 लाख रुपये और अधिकतम 25 लाख रुपये का सम-एश्योर्ड मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

Bollywood Horoscope: जानें आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स की क्या है राशि, कैसा रहेगा उनके लिए साल 2021

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget