एक्सप्लोरर

5G Service: 5G के लिए नवंबर-दिसंबर में फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करेंगी ये कंपनियां, देखें क्या है वजह

5G Service: स्मार्टफोन विनिर्माता सैमसंग और एप्पल और आईफ़ोन भारत में अपने 5G नेटवर्क फोन का सॉफ्टवेयर नवंबर-दिसंबर में अपडेट करने का फैसला किया हैं.

5G Service Providers In India : देश में 5G नेटवर्क सर्विस की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन कई फ़ोन में यह सर्विस सपोर्ट नहीं हो रही हैं. आपको बता दें कि बेहद तेज इंटरनेट सुविधा वाले 5G नेटवर्क को लेकर केंद्र की मोदी सरकार काफी तेजी के साथ काम करना चाहती हैं. जिसके बाद अब स्मार्टफोन विनिर्माता सैमसंग और एप्पल और आईफ़ोन भारत में अपने 5G नेटवर्क फोन का सॉफ्टवेयर नवंबर-दिसंबर में अपडेट करने का फैसला किया हैं.

5G सेवा का नहीं मिल रहा लाभ 
आपको बता दें कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर 2022 को 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की थी. साथ ही भारती एयरटेल (Bharti Airtel) तथा रिलायंस जियो (Reliance Jio) जैसे देश की बड़ी दूरसंचार कंपनियों ने चुनिंदा शहरों में यह सेवा उपलब्ध करवाने की योजना बनाई थी. खराब नेटवर्क और स्मार्टफोन कंपनियों के सॉफ्टवेयर को 5G सेवाओं के अनुकूल बनाने में देरी करने से इन शहरों में अधिकांश लोग इस सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

सरकार की क्या हैं डिमांड 
सरकार की मंशा हैं कि कंपनियां जल्द से जल्द 5G के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि इससे न केवल बेहद तेज इंटरनेट मिलेगा बल्कि आर्थिक प्रगति की रफ्तार बढ़ने के साथ-साथ रोजगार सृजन भी होगा.

एप्पल कंपनी ने क्या कहा 
एप्पल कंपनी (Apple Company) ने बुधवार को कहा कि आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए वह दिसंबर से 5G सॉफ्टवेयर अपडेट शुरू कर देगी. यह सुविधा आईफोन 14, आईफोन 13, आईफोन 12 और आईफोन एसई में उपलब्ध होगी. कंपनी ने कहा कि आईफोन उपयोगकर्ताओं को सर्वश्रेष्ठ 5G अनुभव जल्द से जल्द दिलाने के लिए वह भारत में अपने साझेदारों के साथ काम कर रही है. उसने कहा कि नेटवर्क सत्यापन और गुणवत्ता एवं प्रदर्शन का परीक्षण पूरा हो चुका है.

नवंबर तक सैमसंग करेगी अपडेट
वहीं दक्षिण कोरिया की हैंडसेट विनिर्माता सैमसंग (Samsung) का कहना हैं कि नवंबर के मध्य तक वह सभी 5G उपकरणों को अपडेट कर देगी. सैमसंग इंडिया (Samsung India) के प्रवक्ता का कहना हैं कि, हम अपने परिचालक साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और नवंबर, 2022 के मध्य तक हमारे 5जी उपकरणों में ओटीए अपडेट शुरू करने के लिए तैयार हैं.

दूरसंचार मंत्रालय ने बुलाई बैठक 
आपको बता दें कि भारत में लाखों लोगों के पास 5G के लिए तैयार फोन हैं, लेकिन वे सेवाओं का संतोषजनक तरीके से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं जिसे देखते हुए दूरसंचार विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को स्मार्टफोन कंपनियों और दूरसंचार संचालकों के साथ बैठक की है.

 

ये भी पढ़ें 

Cabinet Decisions: सरकारी तेल कंपनियों को बड़ी राहत, नुकसान में एलपीजी बेचने पर मोदी सरकार ने दिए 22,000 करोड़ रुपये

Recession In United States: राष्ट्रपति Joe Biden ने माना अमेरिका में आ सकती है मंदी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget