एक्सप्लोरर

कभी कहे जाते थे 'क्रिप्टो किंग' पर अब FTX संस्थापक सैम बैंकमैन फ्रायड को 25 साल की जेल, जानें क्यों

FTX Founder Sam Bankman Fried: FTX कंपनी के फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्रायड को 'क्रिप्टो-अरबपति' और 'क्रिप्टो की दुनिया का सबसे दिग्गज निवेशक माना जाता था पर अब वो 25 साल की जेल की सजा पा चुके हैं.

Sam Bankman Fried: एफटीएक्स के संस्थापक सैम बैंकमैन फ्रायड को अरबों डॉलर की धोखाधड़ी के लिए 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है. इस तरह कभी क्रिप्टो किंग कहे जाने वाले सैम बैंकमैन के लिए बेहद झटके वाली खबर आई. साल 2022 में डिजिटल करेंसी एक्सचेंज के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्लेटफार्मों में से एक एफटीएक्स के पतन में उनकी भूमिका के लिए सैम बैंकमैन को सजा सुनाई गई. 2 साल पुराने इस मामले में निर्णायक फैसला सुना दिया गया जिसमें हजारों निवेशकों के अरबों डॉलर एक झटके में स्वाहा हो गए थे.  FTX कंपनी के फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्रायड को 'क्रिप्टो-अरबपति' और 'क्रिप्टो की दुनिया का सबसे दिग्गज निवेशक माना जाता था. 

अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक के आरोपी हैं सैम

अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज लुईस कपलान ने बैंकमैन-फ्रायड के इस दावे को खारिज करने के बाद मैनहट्टन अदालत की सुनवाई में सजा सुनाई कि एफटीएक्स ग्राहकों ने वास्तव में पैसा नहीं खोया और उसने अपनी परीक्षण गवाही (टेस्टीमनी) के दौरान झूठ बोला था. अमेरिकी अदालत की जूरी ने 32 साल के सैम बैंकमैन-फ्रायड को 2 नवंबर को एफटीएक्स के 2022 के ढह जाने से जुड़े धोखाधड़ी और साजिश के सात मामलों में दोषी पाया है. इसे अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक कहा जा रहा है.

एफटीएक्स ग्राहकों ने अरबों डॉलर का नुकसान उठाया

अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज लुईस कपलान ने कहा कि एफटीएक्स ग्राहकों को 8 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, एफटीएक्स के इक्विटी निवेशकों को 1.7 बिलियन डॉलर का नुकसान और अल्मेडा रिसर्च हेज फंड बैंकमैन-फ्रायड के कर्जदाताओं को 1.3 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. जज ने यह भी कहा कि बैंकमैन-फ्रायड ने अपनी गवाही के दौरान झूठ बोला था जब उन्होंने कहा था कि "उन्हें नहीं पता था कि उनके हेज फंड ने एफटीएक्स से ली गई कस्टमर्स की डिपॉजिट रकम खर्च की है."

अगस्त 2023 को हिरासत में और दिसंबर 2023 में गिरफ्तार हुए सैम बैंकमैन फ्रायड

बैंकमैन-फ्रायड को अगस्त 2023 से ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में हिरासत में लिया गया. उस समय जब कपलान ने गवाहों के साथ कम से कम दो बार छेड़छाड़ की संभावना पाए जाने के बाद उनकी जमानत रद्द कर दी थी तो कपलान ने कहा कि वह सिफारिश करेंगे कि बैंकमैन-फ्रायड को सैन फ्रांसिस्को के नजदीक की जेल में भेज दिया जाए. बैंकरप्ट हो चुके क्रिप्टोएक्सचेंज FTX के सीईओ सैम बैंकमैन फ्रायड को 13 दिसंबर को बहामास में गिरफ्तार कर लिया गया था.

क्या है सारा मामला

क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रायड ने 11 नवंबर 2022 को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और उनके FTX ने अमेरिका में दिवालिया कानून के तहत संरक्षण के लिए आवेदन किया था. वित्तीय संकट में फंसे इस क्रिप्टो-एक्सचेंज ने 11 नवंबर को एक बयान में यह जानकारी दी थी. वहीं सैम बैंकमैन-फ्रायड की नेटवर्थ में 24 घंटे में लगभग 94 फीसदी की बड़ी गिरावट आई  और उनकी संपत्ति घट कर 991.5 मिलियन डॉलर रह गई, जबकि वह 15.2 अरब डॉलर के मालिक थे. ब्‍लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी अरबपति की संपत्ति में 1 दिन में आने वाली यह सबसे बड़ी गिरावट थी.

ये भी पढ़ें

2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत- अमिताभ कांत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget