एक्सप्लोरर

SAIL And NMDC: वित्तीय हेराफेरी के आरोप में सरकार की बड़ी कार्रवाई, सेल के 2 और एनएमडीसी का एक डायरेक्टर निलंबित 

Corruption Cases: सेल और एनएमडीसी ने अलग-अलग रेगुलेटरी फाइलिंग में इन फैसलों की जानकारी दी है. इन सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं.

Corruption Cases: भ्रष्टाचार के आरोप में केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्तीय हेराफेरी के आरोप में अपने 2 बोर्ड डायरेक्टर समेत 26 बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की है. कंपनी ने बताया कि इस्पात मंत्रालय ने सेल के कमर्शियल डायरेक्टर वीएस चक्रवर्ती (VS Chakravarthy) और फाइनेंस डायरेक्टर एके तुलसियानी (AK Tulsiani) को सस्पेंड कर दिया है. स्टील निर्माता कंपनी सेल ने ऑफिशियल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में 26 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इनमें से 4 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स हैं. इसके साथ ही एनएमडीसी (NMDC) के एक डायरेक्टर को भी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया गया है. 

सेल के 4 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स भी नपे 

सेल और एनएमडीसी ने अलग-अलग रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह निलंबन कार्रवाई आचरण, अनुशासन और अपील नियम, 1977 के नियम 20 के अनुसार की गई है. सेल ने बताया कि इस निर्णय के दायरे में 4 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स भी आए हैं. इनमें एसके शर्मा, ईडी (F&A), विनोद गुप्ता, ईडी (Commercial), अतुल माथुर, ईडी (Sales & ITD) और आरएम सुरेश, ईडी (Marketing Services) भी शामिल हैं. 

मामले की जांच की जा रही 

सरकारी कंपनी ने बताया कि इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) के 19 जनवरी, 2024 के पत्र के हिसाब से इन सभी अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है. इस्पात मंत्रालय ने अपने पत्र के माध्यम से आचरण, अनुशासन और अपील नियम, 1977 के नियम 20 के उप-नियम (1) से मिली शक्तियों का प्रयोग किया है. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) ने वीएस चक्रवर्ती और एके तुलसियानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह दोनों डायरेक्टर के पदों पर तैनात थे. कंपनी से इस मामले की गहन जांच कर रही है. 

अधिकारियों पर लगे आरोपों का खुलासा नहीं 

कंपनी ने इन पर लगे आरोपों का खुलासा नहीं किया है. मगर, जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों ने सस्ती कीमत पर कुछ लोगों को स्टील उपलब्ध करवाने मदद की. इन्होंने कई विदेश यात्राएं भी कीं. सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश (Amarendu Prakash) ने बताया कि इस कार्रवाई से कंपनी के प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. हम कारोबार के सर्वोत्तम तौर तरीके अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 

सेल और एनएमडीसी के शेयर ऊपर चढ़कर बंद हुए 

एनएमडीसी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी में कॉमर्शियल डायरेक्टर के पद पर तैनात वी सुरेश (V Suresh) को निलंबित कर दिया गया है. यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा. सेल और एनएमडीसी के शेयर शनिवार को फायदे के साथ बंद हुए. दोनों कंपनियों के शेयर में लगभग एक फीसदी का उछाल देखा गया.

ये भी पढ़ें 

DPD Chatbot: एआई ने करा दी कंपनी की फजीहत, चैटबॉट ने खुद को बेकार और बकवास बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget