एक्सप्लोरर

DPD Chatbot: एआई ने करा दी कंपनी की फजीहत, चैटबॉट ने खुद को बेकार और बकवास बताया

Delivery Firm DPD: एक कस्टमर ने जब अपने पार्सल के बारे में जानकारी चाही तो चैटबॉट ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. साथ ही कंपनी की आलोचना भी कर दी.

Delivery Firm DPD: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाने के लिए सारी दुनिया तैयार बैठी है. मगर, इससे होने वाली समस्याओं को लेकर चिंतित दुनिया चिंतित भी है. तकनीक पर अति निर्भरता आपको कभी-कभी मुसीबत में भी फंसा देती है. कुछ ऐसी ही शर्मिंदगी का शिकार ग्लोबल डिलीवरी फर्म डीपीडी (DPD) हुई है. कंपनी के एआई आधारित चैटबॉट (Chatbot) ने कस्टमर्स से बेहूदगी करनी शुरू कर दी. साथ ही चैटबॉट ने खुद को और कंपनी को बेकार बताया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर हुई फजीहत के बाद डीपीडी को इसे बंद करना पड़ा. पार्सल डिलीवरी कंपनी इस एआई चैटबॉट का इस्तेमाल कस्टमर के सवालों का जवाब देने के लिए कर रही थी. 

कस्टमर सर्विस को एआई रोबोट के हवाले कर दिया

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, म्यूजिशियन एशले ब्यूचैम्प अपने मिसिंग पार्सल का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान डीपीडी चैटबॉट के जवाब देखकर वह चौंक गए. इसके बाद ब्यूचैम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि पार्सल डिलीवरी फर्म डीपीडी ने अपने कस्टमर सर्विस को एआई रोबोट के हवाले कर दिया है. यह किसी भी सवाल का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम नहीं है. परेशान होकर उन्होंने पता लगाने की कोशिश की कि यह और क्या कर सकता है. इसके बाद समस्या और बढ़ गई. 

चैटबॉट ने अपमानजनक भाषा का किया इस्तेमाल

ब्यूचैम्प ने चैटबॉट से जोक सुनाने और कंपनी की आलोचना करते हुए कविता लिखने को कहा. इसके बाद चैटबॉट ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. उसने खुद को एक बेकार का चैटबॉट भी बताया. साथ ही कहा कि वह एक बेकार का चैटबॉट है, जो उनकी मदद करने में सक्षम नहीं है. ब्यूचैम्प की इस पोस्ट को 24 घंटे में 8 लाख से ज्यादा व्यू मिले हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह एक बेकार का चैटबॉट है. उसने कंपनी को बकवास बताते हुए कविता भी लिख डाली.  

कंपनी ने कहा अपडेट की वजह से आई गड़बड़ी  

डीपीडी ऑनलाइन चैट का जवाब देने के लिए एआई के साथ ही कर्मचारियों का भी इस्तेमाल करती है. कंपनी ने कहा कि एआई चैटबॉट के इस व्यवहार की वजह एक नया अपडेट है. हमने इस अपडेट को खत्म कर दिया है. इसे दोबारा से अपडेट किया जा रहा है. ब्यूचैम्प ने कहा कि भले ही उनकी चैटबॉट के साथ वार्ता मजेदार थी. मगर, यह गंभीर समस्या भी है. यह चैटबॉट हमारे जीवन को बेहतर और आसान बनाने के लिए हैं. हालांकि, यह हमारी समस्याओं का समाधान करने में ज्यादातर असफल रहते हैं. यह एक निराशाजनक अनुभव है. डीपीडी ने कहा है कि वह ब्यूचैम्प के साथ संपर्क में हैं और उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Export From India: भारत से निर्यात में आई तेजी, ग्लोबल संकटों के बावजूद बढ़ रहा एक्सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget