एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar: सचिन के पैसा लगाने के बाद इस छोटी कंपनी ने भरी ऊंची उड़ान, कई गुना दे दिया रिटर्न

Multibagger Stock: सचिन तेंदुलकर ने मार्च, 2023 में लगभग 5 करोड़ रुपये का निवेश कर 4 लाख शेयर खरीदे थे. इसके बाद कंपनी के आईपीओ के बंपर लिस्टिंग हुई और स्टॉक प्राइस में अब तक जबरदस्त उछाल आ चुका है.

Multibagger Stock: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) जब तक खेल की पिच पर रहे उन्होंने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद जब उन्होंने इनवेस्टमेंट की पिच पर आने का फैसला किया तो यहां भी वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. लगभग 6 महीने पहले उन्होंने डिफेंस सेक्टर की एक छोटी कंपनी आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) में निवेश किया था. इसके बाद कंपनी शेयर मार्केट पर अपना आईपीओ लाकर मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली बन गई. सचिन तेंदुलकर का इनवेस्टमेंट भी लगभग 4 गुना हो चुका है.  

दिसंबर, 2023 में आया था आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ 

आजाद इंजीनियरिंग ने अपना आईपीओ दिसंबर, 2023 में शेयर मार्केट में लॉन्च किया था. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 499 से 524 रुपये रखा था. शेयर मार्केट पर इसकी धमाकेदार एंट्री हुई थी. 80 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन के बाद यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यह 37 फीसदी से ज्यादा के प्रीमियम पर लगभग 720 रुपये और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 35 फीसदी लाभ देकर 710 रुपये में लिस्ट हुआ था. शुक्रवार को आजाद इंजीनियरिंग का स्टॉक 41 रुपये बढ़कर 1736 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह से यह निवेशकों का पैसा लगभग ढाई गुना कर चुका है. 

5 करोड़ रुपये का निवेश कर खरीदे थे 4 लाख शेयर

सचिन तेंदुलकर ने कंपनी में लगभग 5 करोड़ रुपये का निवेश कर मार्च, 2023 में 4 लाख शेयर खरीदे थे. उनकी यह रकम चार गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है. कंपनी का स्टॉक 2080 रुपये  को भी छू चुका है. आईपीओ आने के बाद से ही शेयरों की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है. मात्र छह महीने में ही कंपनी के शेयर 150 फीसदी ऊपर जा चुके हैं. 

कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 10280 करोड़ रुपये हुआ 

रिपोर्ट के अनुसार, आजाद इंजीनियरिंग के स्टॉक के दमदार प्रदर्शन के चलते लॉन्ग टर्म में कंपनी के निवेशकों को बहुत फायदा होता दिखाई दे रहा है. इसके अलावा कंपनी के स्टॉक ने इनवेस्टर्स को शॉर्ट टर्म लाभ भी पहुंचाया है. स्टॉक में लगातार आ रहे उछाल के चलते कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 10280 करोड़ रुपये हो चुका है.

ये भी पढ़ें 

Swiggy और Zomato से खफा हुए इस कंपनी के सीईओ, खाना मंगवाना ही बंद कर दिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget