एक्सप्लोरर

Crude Oil Import: रूसी तेल की बढ़ी मांग, पिछले महीने की तुलना में 28 फीसदी ज्यादा हुआ आयात 

Crude Oil Import: यूरोपीय देशों में प्रतिबंध के बाद भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात बढ़ा है. फरवरी के दौरान 1.6 ​मिलियन बैरल प्रति दिन आयात हुआ है.

Crude Oil Import: फरवरी के दौरान कच्चे तेल के आयात में बढ़ोतरी देखी गई है. भारत ने रूस से हर दिन 1.6 ​मिलियन बैरल प्रति दिन कच्चे तेल का आयात किया है. ऐसे में भारत के कच्चे तेल में रूस का योगदान 35 फीसदी हो चुका है. इसके बाद इराक और सरुदी अरब दूसरे और तीसरे बड़े सप्लायर हैं. 

वहीं पिछले महीने की बात करें तो जनवरी में इससे 28 फीसदी कम कच्चे तेल का आयात हुआ था, लेकिन इस महीने कच्चे तेल का आयात जनवरी की तुलना में 28 फीसदी ज्यादा है. इसमें इस कारण बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि यूरोपीय यूनियन की ओर से रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंध लगाने से भारतीय रिफाइनरों को ज्यादा आपूर्ति उपलब्ध हुई है.  

पिछले साल फरवरी में रूस से नहीं हुआ था आयात 

भारत ने 2021 में रूस से अपने कच्चे तेल का 1 फीसदी से भी कम आयात किया था और पिछले साल फरवरी में बिल्कुल भी तेल का आयात नहीं किया गया था. रूसी आपूर्ति में उछाल ने इराक और सऊदी अरब को प्रभावित किया है, जिसका भारतीय आयात में संयुक्त हिस्सा फरवरी 2022 में 43 फीसदी से गिरकर 34 फीसदी हो गया है. 

ईंधन तेल का आयात गिरा 

रिफाइनरी प्रोडक्ट का आयात भी रूस से बढ़ा है. नाफ्था का आयात जनवरी में 3,800 बैरल प्रति दिन से 15 गुना बढ़कर फरवरी में 57,000 बैरल प्रति दिन हो गया. हालांकि फरवरी में रूसी ईंधन तेल का आयात एक महीने में एक चौथाई गिरकर 123,000 बैरल प्रति दिन हो गया. 

बता दें कि G-7 देशों ने दिसंबर में क्रूड पर और फरवरी में रिफाइंड उत्पादों पर प्राइस कैप लगाया था. वहीं रूस कई ग्रेड के कच्चे तेल का निर्यात करता है लेकिन इसका मेजर यूराल, जिसमें भारत के रूसी आयात का करीब 80 फीसदी है. ये 60 डॉलर प्रति बैरल की सीमा से नीचे ट्रेड कर रहा है. 

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बाद भी कई शहरों में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget