एक्सप्लोरर

Russian Crude: डूबते पाकिस्तान को रूस ने दिया सहारा, गेहूं-आटे के बाद अब इस तरह भेजी मदद

Pakistan Crisis: एक साथ कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान को रूस ने फिर एक बड़ी मदद भेजी है. इससे पहले रूस ने गेहूं भेजकर पाकिस्तान की मदद की थी...

भयंकर आर्थिक संकट (Pak Crisis) का सामना कर रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान को रूस से फिर बड़ी मदद मिली है. भारत और चीन की तरह अब पाकिस्तान को भी रूस से रियायती दर पर कच्चे तेल (Russian Crude Oil) की आपूर्ति मिली है. इस आपूर्ति से पाकिस्तान को बड़ी राहत मिल सकती है.

शहबाज शरीफ ने दी जानकारी

एएफपी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस से सस्ते में कच्चे तेल की मिली आपूर्ति पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर पहुंच गई है. यह जानकारी खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी है. पाकिस्तान को संकट के इस दौर में रूस से पहले भी मदद मिल चुकी है. पड़ोसी देश पाकिस्तान अभी एक साथ कई समस्याओं से जूझ रहा है.

इन संकटों से घिरा है पाकिस्तान

पाकिस्तान के सामने आर्थिक रूप से दिवालिया होने का खतरा मंडरा रहा है. आर्थिक हालात की बात करें तो पाकिस्तान की वृद्धि दर महज 0.29 फीसदी रह गई है, जबकि महंगाई की दर इसके करीब 100 गुणे यानी 29 फीसदी के बराबर हो गई है. इनके अलावा अभी अभूतपूर्व राजनीतिक संकट के भी हालात बने हुए हैं. पड़ोसी देश में खाने-पीने की कई जरूरी चीजों खासकर गेहूं व आटे की भारी कमी है. रूस ने इस हालात में पाकिस्तान को गेहूं भेजकर भी मदद की थी.

भारत और चीन को हुआ खूब लाभ

दूसरी ओर रूस की बात करें तो वह अभी यूक्रेन के साथ युद्ध में जुटा हुआ है. पूर्वी यूरोप में चल रहे इस युद्ध के चलते रूस के खिलाफ अमेरिका व अन्य यूरोपीय देशों ने कई आर्थिक पाबंदियां लगा दी है. इनके कारण रूस सस्ते में अपना कच्चा तेल बेच रहा है, क्योंकि उसका प्रमुख बाजार रहा यूरोप फिलहाल बंद हो गया है. रूस के सस्ते कच्चे तेल का सबसे ज्यादा लाभ भारत और चीन उठा रहे हैं. पाकिस्तान भी डिस्काउंट पर रूसी कच्चा तेल पाने का प्रयास कर रहा था.

इस तरह से कराची पहुंची खेप

पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो पाकिस्तान के प्रयास अब जाकर सफल हुए हैं, जब रूस से आया पहला जहाज कराची के बंदरगाह पर रविवार को पहुंचा. खबरों के अनुसार, रूस से करीब 1 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल की खेप पिछले महीने रवाना हुई थी. इसे ओमान में दो छोटे जहाजों में भरा गया, जिससे खेप को कराची पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें: आईटीआर फाइल करने में देरी पड़ी भारी, इन लोगों को हुई 6-6 महीने की जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget