एक्सप्लोरर

ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी घटी, अच्छे मानसून से खेती-किसानी में रोजगार बढ़ा

12 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर घट कर चार महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई.

अच्छे मानसून, खरीफ फसलों की अच्छी बुवाई और प्रवासी मजदूरों के वापस शहरों में अपने कार्यस्थलों पर पहुंचने की वजह से ग्रामीण इलाके में बेरोजगारी दर घटी है. 12 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर घट कर चार महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई.सेंटर ऑफ मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी यानी CMIE  के आंकड़ों के मुताबिक 12 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह के दौरान बेरोजगारी दर घट कर 6.34 फीसदी हो गई. इसके पिछले सप्ताह यह 7.78 फीसदी थी. 22 मार्च को यानी लॉकडाउन से दो दिन पहले दर्ज की गई ग्रामीण बेरोजगारी दर से भी यह कम है.

कृषि गतिविधियों में सक्रियता से बढ़ा रोजगार

15 मार्च को खत्म हुए सप्ताह के बाद यह सबसे कम बेरोजगारी दर है. 15 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में ग्रामीण बेरोजगारी दर 6.07 फीसदी थी. 12 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में समग्र बेरोजगारी दर 7.44 फीसदी थी. इसके पिछले सप्ताह बेरोजगारी दर 8.87 फीसदी थी.विश्लेषकों का कहना है कि अच्छे मानसून और खरीफ फसलों की अच्छी बुवाई  से पैदा कृषि गतिविधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार में इजाफा किया है. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम पर जोर देने की वजह से भी हजारों लोगों को रोजगार मिला है. इस वजह से ग्रामीण सेक्टर में नौकरियां बढ़ी हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खरीफ फसलों का रकबा 44 फीसदी बढ़ा है. पिछले सप्ताह की तुलना में इस साल यह बढ़ कर 5.80 लाख हेक्टेयर हो गया था.

हालांकि कृषि सेक्टर में रोजगार बढ़ने की एक वजह बड़ी तादाद में संगठित क्षेत्रों से लोगों की छंटनी भी है. कोई विकल्प न होने की वजह से लोग खेती-बाड़ी का काम कर रहे हैं.CMIE के आंकड़ों के मुताबिक भले ही ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी घटी है लेकिन शहरों में बेरोजगारी की स्थिति में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है. 12 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में यह 9.92 फीसदी थी. इसके पिछले सप्ताह की तुलना में इसमें सिर्फ 1.3 फीसदी की गिरावट आई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget