एक्सप्लोरर

नहीं रुक रही गिरावट, अब 72.98 प्रति डॉलर का हुआ रुपया

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध भड़कने की आशंका और कच्चे तेल के भावों में उछाल के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 47 पैसे की भारी गिरावट के साथ प्रति डॉलर 72.98 पर बंद हुआ जो इसका अब तक का सबसे कमजोर स्तर है

नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध भड़कने की आशंका और कच्चे तेल के भावों में उछाल के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 47 पैसे की भारी गिरावट के साथ प्रति डॉलर 72.98 पर बंद हुआ जो इसका अब तक का सबसे कमजोर स्तर है. दोपहर को एक समय आयातकों और सटोरियों की ओर से डॉलर की भारी मांग निकलने से रुपया 72.99 तक चला गया था. यह किसी दिन का कारोबार के दौरान का इसका न्यूनतम स्तर है. उस समय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप की काफी गुंजाइश का मौका बहुत कम था.

ट्रंप ने चीन की बस्तुओं पर  लगाया 10 प्रतिशत का शुल्क 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन की कुछ और वस्तुओं पर 10 प्रतिशत का शुल्क लगाने की घोषणा के बाद अमेरिकी डॉलर सात सप्ताह के निम्न स्तर पर आ गया था. लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भावों में भारी उछाल का रुपया-डॉलर सौदों पर असर ज्यादा दिखा. वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध भड़कने की आशंकाओं और कच्चे तेल मूल्य में तेजी की वजह से सोमवार से रुपये में 114 पैसों या 1.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है.

सट्टेबाजी के दबाव में कमजोर हुआ रुपया 

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 72.51 पर कमजोर खुला. शुरूआती उतार चढ़ाव के बाद रुपया 72.35 रुपये तक मजबूत हो गया था. पर उसके बाद अभूतपूर्व सट्टेबाजी के दबाव में रुपया 72.99 रुपये के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 47 पैसे और 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.98 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर बंद हुआ. कल रुपये में 67 पैसों की भारी गिरावट आई थी.

दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया

दि फाइनेंसियल बेंचमार्क इंडिया प्रा. लि़ (एफबीआईएल) ने इस बीच आज के लिये डॉलर-रुपये की संदर्भ दर 72.3796 रुपये प्रति डॉलर और यूरो के लिये 84.7657 रुपये प्रति यूरो तय की थी. अन्तरमुद्रा कारोबार में रुपये में पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले गिरावट आई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget