एक्सप्लोरर

RRTS: रैपिड रेल आने से बदली गाजियाबाद से मेरठ तक की तस्वीर, रियल एस्टेट कीमतों में दिख रहा जोरदार उछाल- जानें नए रेट

RRTS Train & Real Estate: ट्रेन आने की घोषणा के बाद से ही गाजियाबाद और इससे जुड़े स्थानों के रियल एस्टेट यानी जमीन की कीमतों में जोरदार इजाफा देखा जा रहा है और इसकी शुरुआत हो चुकी है.

RRTS Train: आज देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम्स (RRTS) के पहले फेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है. पहले फेज में 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर आरआरटीएस ट्रेन चलाई जा रही है जो कि साहिबाबाद से दुहाई के बीच के लिए चली है. खास बात ये है कि इस ट्रेन के आने की घोषणा के बाद से गाजियाबाद और इससे जुड़े स्थानों के रियल एस्टेट यानी जमीन की कीमतों में जोरदार इजाफा देखा जा रहा है और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है.

19 फीसदी तक उछल गए दाम

वसुंधरा, वैशाली और राजनगर एक्सटेंशन के साथ साथ और कई स्थानों पर जमीन के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं क्योंकि जैसे-जैसे रैपिड रेल के रूट का दायरा बढ़ेगा-वैसे वैसे जमीनों और प्रॉपर्टी के दाम और बढ़ते जाएंगे. मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब से रैपिड रेल की घोषणा हुई है तब से लेकर अब तक इन जगहों पर प्रॉपर्टी के दाम 19 फीसदी तक उछल चुके हैं. जब रैपिड रेल पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगी तब तक इनके दाम और ज्यादा उछाल दिखाएंगे.

क्या है रैपिड रेल का प्रायोरिटी सेक्शन

17 किलोमीटर का जो रूट आज उद्घाटन के बाद खुल गया है उसे प्रायोरिटी सेक्शन कहा जा रहा है जिसमें 5 स्टेशन हैं जिसमें- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं.

2025 तक पूरा हो जाएगा आरआरटीएस कॉरीडोर 

पूरा 82 किलोमीटर का जो आरआरटीएस कॉरीडोर है वो गाजियाबाद से होते हुए दिल्ली से मेरठ जाएगा और इसके 2025 में चालू हो जाने की उम्मीद है. नेशनल कैपिटल रेल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) जो इस प्रॉजेक्ट को पूरा कर रही है-उसका कहना है कि साल 2025 तक इसके पूरी तरह फंक्शनल होने की उम्मीद है. इसका शिलान्यस साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

किस-किस एरिया को होगा सबसे ज्यादा फायदा

  • सितंबर 2021 में राजनगर एक्सटेंशन में प्रॉपर्टी के रेट 3300 रुपये प्रति वर्गफुट पर थे जो कि सितंबर 2023 तक बढ़कर 3900 रुपये प्रति वर्गफुट तक चले गए हैं.
  • वसुंधरा के प्रॉपर्टी रेट 5200 रुपये से बढ़कर 6200 रुपये प्रति वर्गफुट तक चले गए हैं.
  • वैशाली में प्रॉपर्टी के रेट 5150 रुपये प्रति वर्गफुट पर थे जो कि सितंबर 2023 तक बढ़कर 6100 रुपये प्रति वर्गफुट तक चले गए हैं.

राजनगर एक्सटेंशन, वसुंधरा, वैशाली और एनएच 24 को इस रैपिड रेल रूट के एक्सपेंशन का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. हालांकि कुछ और फैक्टर भी ध्यान में रखने होंगे जैसे कि एरिया में कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसी है, लास्ट माइल कनेक्टिविटी और सार्वजनिक सुविधाएं कैसी हैं? 

ये भी पढ़ें

SBI Card: त्‍योहारी सीजन में एसबीआई कार्ड का ऑफर, खरीदारी पर डिस्‍काउंट के साथ कैशबैक भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI News: क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget