एक्सप्लोरर

Retirement Planning: रिटायरमेंट के 10 सालों के अंदर खत्म हो जाएगी बचत, देश के युवाओं को है चिंता

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के लिए प्लानिंग करना सभी के लिए आवश्यक है. मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने युवाओं की जरूरतों के हिसाब से बाजार में एक नया पेंशन प्लान उतारा है.

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद के जीवन की चिंता हर किसी को सताती है. आज बचाए जा रहे पैसे रिटायरमेंट के बाद की महंगाई के हिसाब से पूरे पड़ेंगे या नहीं यह सवाल सभी को परेशान करता है. हाल ही में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में पता चला कि देश के युवाओं में रिटायरमेंट को लेकर चिंताजनक माहौल है. हर पांच में से तीन युवाओं को लगता है कि उनकी बचत रिटायरमेंट के 10 सालों के अंदर खत्म हो जाएगी. इसे देखते हुए कंपनी ने स्वैग पेंशन प्लान बाजार में पेश किया है. इससे युवाओं को जिंदगी भर एक सुनिश्चित आय मिलती रहेगी. इससे न सिर्फ उनका बल्कि उनके परिजनों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा. इस प्लान में कस्टमर अपनी जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकते हैं. इसमें कई तरह के एन्युटी ऑप्शन दिए गए हैं. साथ ही बढ़ती महंगाई का भी ध्यान दिया गया है. 

युवाओं की जरूरतों का रखा गया ध्यान 

कंपनी के सर्वे इंडिया रिटायरमेंट इंडेक्स के परिणामों के आधार पर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने बाजार में स्मार्ट वेल्थ एन्युटी गारंटीड पेंशन प्लान स्वैग पेंशन प्लान पेश किया है. इस प्लान को बनाते समय कंपनी ने युवा कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखा है. स्वैग पेंशन प्लान (SWAG Pension Plan) के तहत आप अपने रिटायरमेंट की बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं. यह न सिर्फ आपको निवेश के आरामदायक ऑप्शन देता है बल्कि यह पूरी तरह से सुरक्षित भी है. 

वित्तीय जरूरतों के हिसाब से खुद को तैयार रखना जरूरी

मैक्स लाइफ के एमडी एवं सीईओ प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि बढ़ती वित्तीय जरूरतों के हिसाब से खुद को तैयार रखना बेहद जरूरी है. रिटायरमेंट के बाद वित्तीय ताकत अपनी मुट्ठी में रखना बेहद जरूरी है. बदली हुई परिस्थितियों के हिसाब से भारतीय वर्कफोर्स को अपना रिटायरमेंट प्लान करना होगा. उन्होंने कहा कि कंपनी का यह नया प्लान आपको रिटायरमेंट के बाद आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रखेगा. 

क्या खास है नई पॉलिसी में 

नई पॉलिसी में कस्टमर्स की रिटायरमेंट जरूरतों के हिसाब से एन्युटी के विकल्प दिए गए हैं. इसमें 6 फीसदी की दर से सालाना एन्युटी बढ़ेगी ताकि आप महंगाई के हिसाब से खुद को तैयार रखें. साथ ही 70 से 85 वर्ष की उम्र के बीच आपको प्रीमियम पर रिटर्न भी मिलने लगेंगे. आकस्मिक मृत्यु की परिस्थिति में आपके नॉमिनी को पॉलिसी का निश्चित हिस्सा वापस भी मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Ayodhya Ram Mandir: अंबानी परिवार ने राम मंदिर ट्रस्ट को दान किए 2.51 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget