एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: अंबानी परिवार ने राम मंदिर ट्रस्ट को दान किए 2.51 करोड़ रुपये

Ambani Family: मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए इस दान राशि का ऐलान किया.

Ambani Family: अंबानी परिवार (Ambani Family) ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) को 2.51 करोड़ रुपये दान देने का ऐलान किया है. अयोध्या में सोमवार को रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह के लिए हजारों गणमान्य व्यक्तियों में अंबानी परिवार भी शामिल था. अंबानी परिवार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, अयोध्या का पवित्र राम मंदिर देश के लिए सांस्कृतिक महत्त्व रखता है. इसलिए हमारा परिवार मंदिर में छोटा सा योगदान देना चाहता है. 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरे परिवार के साथ शामिल हुए मुकेश अंबानी 

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया था. इसके अलावा उनके बेटे आकाश अपनी पत्नी श्लोका, अनंत अपनी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट और बेटी ईशा अपने पति आनंद पीरामल के साथ वहां मौजूद थीं. नीता अंबानी ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कहा कि यह अभूतपूर्व अनुभव है. मैं यहां आकर बेहद खुश हूं. हमें अपनी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा पर गर्व है. यही भारत है. 

अंबानी बोले बदलते हुए भारत को देखना अभूतपूर्व 

देश के सबसे रईस इंसान मुकेश अंबानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बदलते हुए भारत को देखने का यह मौका हमें मिला है. मुझे यहां होने से अभूतपूर्व अनुभव हुआ है. हम अपनी ओर से एक छोटा सा योगदान दे रहे हैं. अंबानी परिवार के अलावा स्टेट गेस्ट लिस्ट में 506 लोगों के नाम शामिल थे. इनमें दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, बॉलीवुड स्टार्स, खिलाड़ी, राजनयिक, जज एवं पुजारी शामिल हुए थे.

84 सेकेंड के अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी ने की प्राण प्रतिष्ठा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने विधिवत पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संपन्न किया. इस पूरे कार्यक्रम को देश भर में लाइव टेलीकास्ट किया गया. उन्होंने राम मंदिर में सभी अनुष्ठान पूरे किए. रामलला (Ram Lalla) की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में की गई. यह मुहूर्त सिर्फ 84 सेकेंड के लिए था. 

ये भी पढ़ें 

Ram Mandir Ayodhya: सोना-चांदी और हीरे-जवाहरात से सजे हैं रामलला के आभूषण एवं कपड़े, जानिए किसने किया इन्हें तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget