एक्सप्लोरर

Inflation Update: महंगाई से राहत के आसार नहीं, दूसरी तिमाही में आरबीआई के अनुमान से ज्यादा रहेगी रिटेल इंफ्लेशन रेट

Retail Inflation: सितंबर महीने में भी खुदरा महंगाई दर के 6 फीसदी से ज्यादा रहने का अनुमान है.

Inflation Update: अगस्त 2023 में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) घटकर 6.83 फीसदी पर आ गई है जो जुलाई में 7.44 फीसदी रही थी. महंगाई दर में भले ही कमी आई हो लेकिन इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) के अनुमान से ज्यादा रह सकती है. यानि महंगाई से फिलहाल राहत मिलेगी इस बात के आसार बेहद कम नजर आ रहे है.  

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया ने 13 सितंबर 2023 को जारी किए गए रिपोर्ट कहा है कि सितंबर 2023 के लिए जब खुदरा महंगाई दर के आंकड़े घोषित होंगे तो वो भी 6 फीसदी के ऊपर रह सकती है.  ऐसे में जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा रिजर्व बैंक के अनुमान से ज्यादा रहने के आसार हैं. यूबीएस की चीफ इकोनॉमिस्ट तन्वी गुप्ता जैन ने कहा, वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक के अनुमान 6.2 फीसदी से 0.6 फीसदी ज्यादा 6.8 फीसदी रह सकती है. 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कीमतों पर दबाव बने रहने के चलते महंगाई दर में तेजी बनी हुई है. सांख्यिकी मंत्रालय ने जो डेटा जारी किया है उसके मुताबिक ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर अगस्त में 7.02 फीसदी रही है जबकि शहरी इलाकों में महंगाई दर 6.59 फीसदी पर आ गई है. यूबीएस का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-24 में औसत खुदरा महंगाई दर 5.6 फीसदी रह सकती है. 

अक्टूबर में आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होने वाली है. खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड (RBI Tolerance Band) के नीचे आने की संभावना नहीं है ऐसे में रेपो रेट में कोई बदलाव होगा इस बात के आसार नहीं है. आपको बता दें कि 6 से 8 अक्टूबर 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (RBI MPC Meeting) की बैठक होने वाली है. 8 अक्टूबर को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास पॉलिसी बैठक के फैसलों का ऐलान करेंगे. 

ये भी पढ़ें 

US Inflation Data: अमेरिका में महंगे कर्ज से राहत के आसार नहीं, अगस्त में महंगाई दर में 3.7 फीसदी की उछाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget