एक्सप्लोरर

Retail Inflation Data: 15 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, जुलाई में 7.44% रही रिटेल इंफ्लेशन

Food Inflation: जुलाई में खाद्य महंगाई दर 11.51 फीसदी रही है जो जून में 4.49 फीसदी रही थी. अक्टूबर 2020 के बाद खाद्य महंगाई दर अपने उच्चतम स्तर पर है.

Retail Inflation Data For July 2023: टमाटर समेत खाने-पीने की चीजों की कीमतों में तेज उछाल के चलते जुलाई 2023 में खुदरा महंगाई दर फिर से बढ़कर लंबी छलांग लगाते हुए 7 फीसदी के पार जा पहुंची है. सीपीआई इंफ्लेशन जुलाई में 7.44 फीसदी रही है जो जून 2023 में 4.81 फीसदी रही थी. जुलाई में खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड के अपर स्लैब 6 फीसदी के पार जा पहुंची है. आंकड़ों के मुताबिक शहरी इलाकों में खुदरा महंगाई दर 7.63 फीसदी रही है जबकि ग्रामीण इलाकों में 7.20 फीसदी रही है. 

महंगी हुई खाने-पीने की चीजें

सांख्यिकी मंत्रालय ने खुदरा महंगाई दर को लेकर जो डेटा जारी किया है उसके मुताबिक जुलाई में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. जुलाई में खाद्य महंगाई दर 11.51 फीसदी रही है जो जून में 4.49 फीसदी रही थी. यानि एक ही महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में दोगुनी से ज्यादा उछाल देखने को मिली है. अक्टूबर 2020 के बाद खाद्य महंगाई दर का ये सबसे उच्च स्तर है. 

सब्जियों की महंगाई दर में तेज उछाल

जुलाई महीने में सब्जियों की महंगाई दर 37.34 फीसदी रही है जो जून 2023 में  -0.93 फीसदी रही थी. यानि साग-सब्जियों की महंगाई दर में 38 फीसदी से ज्यादा का उछाल एक महीने में देखने को मिला है. दालों की महंगाई दर 13.27 फीसदी रही है जो जून में 10.53 फीसदी रही थी. मसालों की महंगाई दर 21.53 फीसदी रही है जो जून में 19.19 फीसदी थी. दूध और उससे जुड़े प्रोडक्टस की महंगाई दर 8.34 फीसदी रही है जो जून में 8.56 फीसदी रही थी. अनाज और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 13.04 फीसदी रही है जो जून में 12.71 फीसदी रही थी.  ऑयल एंड फैट्स की महंगाई दर - 16.80 फीसदी रही है जो जून में  -18.12 फीसदी रही थी. 

महंगी ईएमआई से राहत पर फिरा पानी! 

बीते वर्ष मई 2022 में खुदरा महंगाई दर के 7 फीसदी के पार जाने के बाद ही आरबीआई ने पॉलिसी रेट्स यानि रेपो रेट को बढ़ाना शुरू किया. 4 फीसदी से बढ़ाकर रेपो रेट को 6.50 फीसदी कर दिया गया. मई 2023 में जब खुदरा महंगाई दर 4.25 फीसदी पर आ गई थी जो महंगी ईएमआई से राहत की उम्मीद जगी थी. लेकिन फिर से खुदरा महंगाई दर के 7 फीसदी के पार जाने के बाद महंगी ईएमआई से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल के लिए खत्म होती नजर आ रही है. क्योंकि महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड के ऊपर जा पहुंची है. 

ये भी पढ़ें 

PVR Inox Share: बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के रिकॉर्ड कलेक्शन से पीवीआर आईनॉक्स के स्टॉक में लौटी रौनक, एक महीने में 22% चढ़ा शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget