एक्सप्लोरर

वॉरेन बफे की ये 5 बातें गांठ बांध लीजिए, कुछ ही महीनों में स्टॉक मार्केट से बरसने लगेगा पैसा

2004 में बफे ने बाजार की मनोवृत्ति को समझने की ये अनमोल सलाह दी. जब लोग अंधाधुंध खरीदारी कर रहे हों, तो होश से काम लें और जब बाजार गिर रहा हो, डर का माहौल हो तब मौके तलाशें.

“अगर आपको सोते हुए भी पैसा कमाने का तरीका नहीं मिला, तो ज़िंदगीभर काम करते रहेंगे…”, वॉरेन बफे की ये बात सिर्फ एक सलाह नहीं, बल्कि उन तमाम लोगों के लिए एक अलार्म है जो दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन पैसा उनके लिए अब भी 'सिर्फ मेहनत का फल' है, न कि ‘स्मार्ट इन्वेस्टमेंट’ का.

दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में शुमार ‘Oracle of Omaha’ यानी वॉरेन बफे ने अपने अनुभव से जो ज्ञान साझा किया है, वो सिर्फ वॉल स्ट्रीट के लिए नहीं है, बल्कि ये हमारी अपनी दलाल स्ट्रीट के लिए भी उतना ही जरूरी है. अगर आप शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं या करना चाहते हैं, तो बफे के ये 5 कोट्स आपकी कामयाबी का रोडमैप बन सकते हैं.

1. "Rule No.1: पैसा मत गंवाओ. Rule No.2: Rule No.1 कभी मत भूलो."

बफे की ये सबसे चर्चित बात 1983 में सामने आई थी. इसका मतलब है, सबसे पहले अपने पैसे को बचाइए. नुकसान से बचना, मुनाफे से ज्यादा अहम है. अगर आपने किसी स्टॉक में 50 फीसदी गंवा दिया, तो आपको वापस उसी स्तर तक पहुंचने के लिए 100 फीसदी कमाई करनी होगी.

2. "एक बेहतरीन कंपनी को सही दाम पर खरीदना, किसी औसत कंपनी को सस्ते में खरीदने से बेहतर है."

1989 के अपने लेटर में बफे ने कहा कि सस्ते शेयर खरीदने के बजाय क्वालिटी वाली कंपनी में निवेश करें, चाहे दाम थोड़ा ज्यादा भी हों. 'Moat' यानी कंपनी का मजबूत किला, जैसे ब्रांड वैल्यू या मार्केट लीडरशिप, लंबी दौड़ में फायदे का सौदा बनता है. याद रखिए, कीमत वो है जो आप चुकाते हैं, लेकिन वैल्यू वो है जो आपको मिलती है.

3. "जब सब लालची हों, तो डरिए. जब सब डरें, तो लालची बनिए."

2004 में बफे ने बाजार की मनोवृत्ति को समझने की ये अनमोल सलाह दी. जब लोग अंधाधुंध खरीदारी कर रहे हों, तो होश से काम लें और जब बाजार गिर रहा हो, डर का माहौल हो तब मौके तलाशें.

4. "स्टॉक मार्केट वो जगह है, जहां अधीर लोग, धैर्यवान लोगों को पैसा सौंप देते हैं."

1987 में बफे ने कहा था कि शेयर बाजार में सबसे बड़ी ताकत है धैर्य. जो लोग जल्दी पैसा बनाने की सोचते हैं, अक्सर नुकसान में रहते हैं.

5. "अगर आपने नींद में पैसा कमाने का तरीका नहीं ढूंढा, तो ज़िंदगी भर काम करते रहेंगे."

2017 में दिए गए एक इंटरव्यू में बफे ने निवेश की असली ताकत बताई, इसे पैसिव इनकम कहते हैं. बफे की ये बातें सिर्फ अंग्रेज़ी में कहे गए कोट्स नहीं हैं, ये निवेश की ज़मीन पर उतरने वाली ठोस रणनीतियां हैं. भारत के IPO क्रेज या शेयर बाजार की गिरावटों में जब लोग घबराते हैं, तब बफे की यही 5 बातें आपकी ढाल बन सकती हैं. तो याद रखिए, पैसा बचाइए, सही कंपनी पहचानिए, भीड़ से उल्टा सोचिए, धैर्य रखिए और पैसा कमाने की मशीन बनाईए, जो आपकी नींद में भी काम करे.

ये भी पढ़ें: गंदा है पर धंधा है...मालिकों की भर रही तिजोरी, कर्मचारियों की सैलरी के साथ नहीं हो रहा न्याय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget