एक्सप्लोरर

RelianceQ3 Result: रिलायंस का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 15 प्रतिशत घटा

Reliance Profit: कंपनी की आय दिसंबर तिमाही में बढ़कर 2,20,592 करोड़ रही, जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,91,271 करोड़ रुपये थी.

RelianceQ3 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 15 प्रतिशत घटकर 15,792 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 15,792 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 18,549 करोड़ रुपये था.

कंपनी की आय दिसंबर तिमाही में बढ़कर 2,20,592 करोड़ रही, जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,91,271 करोड़ रुपये थी. रिलायंस का कहना है कि उसका EBITDA साल दर साल 13.5 प्रतिशत बढ़कर 38,460 करोड़ रुपये (4.6 अरब डॉलर) हो गया है.

रिलायंस जियो को हुआ खूब फायदा

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 28.3 प्रतिशत बढ़कर 4,638 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. रिलायंस जियो ने शेयर बाजार को बताया कि उसने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में 3,615 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. कंपनी की आय बढ़कर चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 22,993 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 19,347 करोड़ रुपये थी. 

सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी

कंपनी ने कहा कि रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क स्थापित कर रही है और अपनी मौजूदा वायरलेस और वायरलाइन नेटवर्क क्षमता को बढ़ा रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी जियो मुख्य रूप से डिजिटल सर्विस प्रोवाइड करने के कारोबार में लगी हुई है. कंपनी के अनुसार, दिसंबर तिमाही के अंत में उसकी नेटवर्थ 2,11,281 करोड़ रुपये थी, जो सितंबर में 2,06,644 करोड़ रुपये और एक साल पहले की तिमाही में 1,93,616 करोड़ रुपये थी. 

डेटा ट्रैफिक में 23.9% बढ़ोतरी

वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में रिलायंस जियो का कुल डेटा ट्रैफिक 23.9% बढ़कर 29.0 बिलियन GB पर जा पहुंचा. कुल वॉयस ट्रैफिक भी 10.4% बढ़कर 1.27 ट्रिलियन मिनट हो गया. सभी को 5G नेटवर्क से जोड़ने की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, जियो ने भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 134 शहरों को अपने True5G नेटवर्क से जोड़ा है. कंपनी ने कहा कि डिजिटल कॉमर्स और न्यू कॉमर्स व्यवसायों ने और मजबूती से काम करते हुए 38% की साल दर साल वृद्धि दर्ज की और राजस्व में 18% का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें- India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ी बढ़ोतरी, 10.417 अरब डॉलर बढ़कर 572 बिलियन डॉलर तक पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget