एक्सप्लोरर

रिलायंस इंडस्ट्रीजः तीसरी तिमाही में मुनाफा 3.6% बढ़कर 7506 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ (कंसोलिडेटेड मुनाफा) चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3.6 फीसदी बढ़कर 7506 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2015-16 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 7245 करोड़ रुपये था. प्रति शेयर के हिसाब से देखा जाए तो अक्तूबर-दिसंबर, 2016 तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 25.4 रुपये प्रति शेयर रहा जबकि इससे पहले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 24.5 रुपये प्रति शेयर था.

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंसोलिडेटेड आय 3 फीसदी बढ़कर 84,189 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंसोलिडेटेड आय 81,651 करोड़ रुपये रही थी.

दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनरी परिसर चलाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रति बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने के एवज में 10.8 डालर की कमाई की जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में सकल रिफाइनिंग मार्जिन 11.5 डालर था.

रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डी अंबानी ने कहा, ‘‘उभरते भारत की जरूरत से जुड़ा हमारा मजबूत समन्वित प्लेटफार्म, मजबूत ऑपरेशनल प्रक्रिया और बिजनेस पोर्टफोलियो से मुश्किल हालात में भी आरआईएल का रिकॉर्ड प्रदर्शन देखने को मिला है. उन्होंने कहा, ‘‘रिफाइनिंग कारोबार ने लगातार 8 तिमाही दहाई अंक में सकल रिफाइनिंग मार्जिन दिया है. मुकेश अंबानी का कहना है कि लगातार 8वीं तिमाही में जीआरएम 10 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर रहा है. आगे शेयरधारकों को अच्छा रिटर्न देने पर फोकस रहेगा. मुकेश अंबानी ने ये भी कहा कि रिलायंस जियो का लॉन्च बेहद सफल रहा है और जियो ने लाखों लोगों को इंटरनेट की आजादी दी है. आगे के लिए ग्रोथ प्लान को लेकर भरोसा कायम है.

वहीं दूसरी ओर वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टैंडअलोन मुनाफा 4.1 फीसदी बढ़कर 8,022 करोड़ रुपये हो गया है. वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टैंडअलोन मुनाफा 7704 करोड़ रुपये रहा था. वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्टैंडअलोन आय 3.5 फीसदी बढ़कर 66,606 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्टैंडअलोन आय 64,344 करोड़ रुपये रही थी.

रिलायंस रिटेलः तीसरी तिमाही का मुनाफा 40 फीसदी बढ़कर 333 करोड़ रुपये रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सब्सिडियरी रिटेल करोबार कंपनी रिलायंस रिटेल का टैक्स पूर्व मुनाफा 31 दिसंबर 2016 को समाप्त तिमाही में 40.50 फीसदी बढ़कर 333 करोड़ रुपये हो गया. रिलायंस रिटेल ने पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 237 करोड़ रुपये के गिरती कीमत, ब्याज, टैक्स के पहले का मुनाफा (पीबीडीआईटी) हुआ था.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को दी गयी सूचना में कहा कि रिलायंस रिटेल का कारोबार समीक्षाधीन तिमाही में 47.22 फीसदी बढ़कर 8,688 करोड़ रुपये रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5,901 करोड़ रुपये था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget