एक्सप्लोरर

रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी, एशिया में टॉप 10 में शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 13.5 लाख करोड़ रुपये या 181 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है. आज तक किसी भी भारतीय कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार नहीं गया है.

नई दिल्लीः अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने के साथ ही ये दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज कच्चा तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है. शेयर बाजार के आंकड़ों के हिसाब से दुनियाभर में मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से रिलायंस 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है.

मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से अरामको सबसे मूल्यवान कंपनी इस श्रेणी में 1700 अरब डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है. इसके बाद क्रमश: एपल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट (गूगल) का स्थान है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर बृहस्पतिवार को 2.82 फीसदी चढ़कर 2,060.65 रुपये पर बंद हुआ. इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया. कंपनी के हाल में जारी राइट्स इश्यू और अन्य शेयरों में अलग-अलग कारोबार हुआ. कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 13.5 लाख करोड़ रुपये या 181 अरब डॉलर से अधिक रहा. आज तक किसी भी भारतीय कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार नहीं गया है.

एशिया में रिलायंस टॉप 10 कंपनियों में शामिल रिलायंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन शेवरॉन के 170 अरब डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन से भी अधिक है. यूनिलीवर, ओरेकल, बैंक ऑफ चाइना, बीएसपी ग्रुप, रॉयल डच शैल और सॉफ्ट बैंक की रैकिंग भी रिलायंस से नीचे है. एशिया में रिलायंस शीर्ष 10 में शामिल है. चीन की अलीबाबा दुनियाभर में सातवें स्थान पर है.

सबसे मूल्यवान कंपनियों में टीसीएस भी शामिल शीर्ष 100 में रिलायंस के अलावा भारत से एक और कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस शामिल है. टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.14 लाख करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें

Air India ने कहा- उसके किसी कर्मचारी की न तो नौकरी जाएगी और न ही वेतन में कटौती होगी

आयकर विभाग ने दी छूट, 30 सितंबर तक यह काम जरूर निपटा लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget