एक्सप्लोरर

Reliance Disney Deal: मुकेश अंबानी और डिजनी हुए एक, देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी लेगी जन्म 

Jio and Disney Hotstar: इस डील के तहत जिओ और डिजनी हॉटस्टार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी एक हो जाएंगे. इस सौदे पर दोनों कंपनियां लगभग 1.5 अरब डॉलर खर्च करेंगी.

Jio and Disney Hotstar: देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एंटरटेनमेंट जगत का सबसे बड़ा सौदा हथिया लिया है. इसके सौदे के पूरा हो जाने के बाद रिलायंस भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बन जाएगी. रिलायंस और वॉल्ट डिजनी (Walt Disney) के बीच एक नॉन-बाइडिंग एग्रीमेंट साइन किया गया है. इसके तहत वॉल्ट डिजनी के भारतीय कारोबार का 51 फीसदी रिलायंस का हो जाएगा. दोनों कंपनियों के एक हो जाने के बाद देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी जन्म लेगी. 

देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी होगी रिलायंस-डिजनी 

रॉयटर्स और ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, एंटरटेनमेंट बिजनेस (Entertainment Business) का यह सबसे बड़ा मर्जर फरवरी, 2024 तक पूरा हो सकता है. रिपोर्ट में बताया गया कि मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस को इसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी और 49 फीसदी हिस्सा डिजनी का होगा. इस मर्जर में कैश और स्टॉक्स दोनों शामिल हैं. इसके पूरा होने के साथ ही रिलायंस-डिजनी देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी (Biggest Entertainment Company) बन जाएगी. रॉयटर्स ने दो हफ्ते पहले बताया था कि दोनों कंपनियों के अधिकारी इस सौदे पर बात करने के लिए लंदन में मिलने वाले हैं. 

अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, जी और सोनी की चिंता बढ़ेगी 

आरआईएल और वॉल्ट डिजनी के मर्जर से जी नेटवर्क, सोनी टीवी, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स को सीधी टक्कर मिलेगी. मौजूदा समय में आरआईएल की जिओ कई ऐप्स के और विआकॉम18 के साथ मीडिया एवं एंटरटेनमेंट सेक्टर में मौजूद है. 

जिओ सिनेमा और डिजनी हॉटस्टार में चल रही थी टक्कर 

इस मर्जर में जियो सिनेमा (Jio Cinema) को भी शामिल किया गया है. इसके पास आईपीएल (Indian Premier League) के ऑनलाइन राइट्स हैं. इससे पहले यही राइट्स डिजनी हॉटस्टार (Disney Hotstar) के पास थे. इस सेक्टर में अंबानी को टक्कर डिजनी से ही मिल रही थी. आईपीएल के ऑनलाइन राइट्स जाने के बाद से ही डिजनी हॉटस्टार के यूजर्स घटने लगे थे. 

भारतीय कारोबार को बेचना चाहती थी डिजनी 

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 से ही डिजनी अपने भारतीय कारोबार को बेचने या ज्वाइंट वेंचर के लिए किसी भारतीय कंपनी को पार्टनर बनाने की कोशिश में जुटी थी. डिजनी के कई टीवी चैनल और हॉटस्टार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी है. मर्जर के बाद दोनों कंपनियां पार्टियां मिलकर 1 से 1.5 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकती है.

अगले महीने हो सकता है ऐलान

इस मर्जर का ऐलान अगले महीने की शुरुआत में हो सकता है. प्रस्ताव के तहत, किसी भी नकद और स्टॉक स्वैप लेनदेन के पूरा होने के बाद डिजनी भारतीय कंपनी में माइनॉरिटी शेयर जरूर रखेगी.

ये भी पढ़ें 

Year Ender 2023: आईपीओ का दिखा दबदबा, छोटी कंपनियों का प्रदर्शन रहा शानदार, निवेशकों के लिए बाजार रहा गुलजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
बिहार: गले में मफलर, काला चश्मा, लालू यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार: गले में मफलर, काला चश्मा, लालू यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
अगर अमेरिका ने तेहरान में की एयरस्ट्राइक तो क्या करेगा ईरान? सामने आया खामेनेई का प्लान, हिल जाएंगे ट्रंप
अगर US ने तेहरान में की एयरस्ट्राइक तो क्या करेगा ईरान? सामने आया खामेनेई का प्लान, हिल जाएंगे ट्रंप
लंदन में दौड़ते हुए ईरानी दूतावास की बालकनी पर चढ़ा युवक, मुस्लिम क्रांति से पहले का लगा दिया झंडा, देखें वीडियो
लंदन में दौड़ते हुए ईरानी दूतावास की बालकनी पर चढ़ा युवक, इस्लामिक क्रांति से पहले का लगा दिया झंडा, Video

वीडियोज

Janhit: Owaisi के मुस्लिम PM वाले बयान ने खड़ा कर दिया हंगामा! | Asaduddin Owaisi | Maharashtra News
UP Politics: 2027 का रण...मंदिर से बदलेगा समीकरण? | Kedareshwar Mandir | Akhilesh Yadav
Ankita Bhandari Murder Case: A voice for justice has been raised for the daughter of Uttarakhand. Uttarakhand News
Sandeep Chaudhary: मंदिर-मस्जिद छोड़ो तभी बनोगे विश्वगुरु? वरिष्ठ पत्रकार ने क्या बताया? Economy
Sandeep Chaudhary l: 'विश्वगुरु' बनेंगे..महंगाई, बेरोजगारी का भी कुछ करेंगे? | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
बिहार: गले में मफलर, काला चश्मा, लालू यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार: गले में मफलर, काला चश्मा, लालू यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
अगर अमेरिका ने तेहरान में की एयरस्ट्राइक तो क्या करेगा ईरान? सामने आया खामेनेई का प्लान, हिल जाएंगे ट्रंप
अगर US ने तेहरान में की एयरस्ट्राइक तो क्या करेगा ईरान? सामने आया खामेनेई का प्लान, हिल जाएंगे ट्रंप
लंदन में दौड़ते हुए ईरानी दूतावास की बालकनी पर चढ़ा युवक, मुस्लिम क्रांति से पहले का लगा दिया झंडा, देखें वीडियो
लंदन में दौड़ते हुए ईरानी दूतावास की बालकनी पर चढ़ा युवक, इस्लामिक क्रांति से पहले का लगा दिया झंडा, Video
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
February 2026 Films: फरवरी में फुल रहेंगे थिएटर्स! 'ओ रोमियो', 'वध 2' समेत रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में
फरवरी में फुल रहेंगे थिएटर्स! 'ओ रोमियो', 'वध 2' समेत रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में
इस देश में जेलें खाली, कैदी नदारद; कर्मचारियों को बेरोजगार होने से बचाने की जुगत में सरकार
इस देश में जेलें खाली, कैदी नदारद; कर्मचारियों को बेरोजगार होने से बचाने की जुगत में सरकार
Winter Heart Attack: हार्ट अटैक से प्रशांत तमांग का निधन, जानें सर्दियों में क्यों ज्यादा पड़ता है दिल का दौरा और कैसे करें बचाव?
हार्ट अटैक से प्रशांत तमांग का निधन, जानें सर्दियों में क्यों ज्यादा पड़ता है दिल का दौरा और कैसे करें बचाव?
Embed widget