एक्सप्लोरर

Record Liquor Sale: देश में महंगी हुई शराब, लेकिन... पिछले साल लोग गटक गए पौने पांच अरब बोतल

Liquor Sale FY23: महंगाई की मार के चलते भले ही लोगों ने जरूरत के कई सामानों की खरीदारी कम कर दी, लेकिन शराब की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा...

पिछले कुछ महीनों के दौरान लोगों ने महंगाई की चौतरफी मार का सामना किया है. खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल के कई सामानों की कीमतें इस दौरान आसमान पर पहुंच गईं. नतीजा हुआ कि लोगों ने ऐसे सामानों की खरीदारी कम कर दी. हालांकि एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोगों ने महंगाई की भी परवाह नहीं की. यह चीज है शराब. पिछले वित्त वर्ष के दौरान शराब की भी कीमतें बढ़ीं, लेकिन इससे शराब के शौकीनों पर खास असर नहीं हुआ और उन्होंने ज्यादा पैसे चुकाकर भी दबाकर खरीदारी की.

रिकॉर्ड बिकी हर तरह की शराब

ईटी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत में लोगों ने करीब 40 करोड़ शराब की पेटियों की खरीदारी की. इसे औसत निकालें तो मतलब यह निकलता है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान शराब के शौकीनों ने 750 एमएल की करीब 4.75 अरब बोतलें खरीद ली. बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि शराब की मांग हर कैटेगरी में आई. चाहे व्हिस्की हो या रम, ब्रांडी हो या जिन अथवा वोदका... हर तरह की शराबें खूब बिकीं. इनमें भी प्रीमियम यानी अधिक कीमत वाली शराब की बिक्री ज्यादा रही.

पिछले रिकॉर्ड से इतनी ज्यादा बिक्री

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के दौरान देश भर में शराब की 39.5 करोड़ पेटियों की बिक्री ठीक साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा है. शराब की बिक्री का इससे पहले का रिकॉर्ड करीब 4 साल पुराना था, जब 2018-19 में देश भर में करीब 35 करोड़ पेटियों की बिक्री हुई थी. पिछले वित्त वर्ष में शराबियों ने 4 करोड़ पेटियों की अतिरिक्त खरीदारी कर रिकॉर्ड को 40 करोड़ पेटियों के पास पहुंचा दिया.

पिछले साल तेजी से बढ़ी कीमतें

शराब की कीमतों की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष के दौरान लगभग सभी कंपनियों ने दाम में बढ़ाए. प्रमुख शराब कंपनी Pernod Ricard के एक अधिकारी ने पिछले महीने एनालिस्ट कॉल में बताया था कि भारत में 2022-23 के दौरान जिस तरह से कीमतें बढ़ाई गईं, वैसा हाल-फिलहाल नहीं किया गया. इसके बाद भी ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है. उन्होंने आने वाले समय को लेकर भारतीय बाजार से काफी उम्मीदें भी जाहिर की. यह कंपनी भारत में एंट्री लेवल में रॉयल स्टैग व्हिस्की बेचती है, तो प्रीमियम सेगमेंट में बैलेंटाइन, शिवास रीगल और दी ग्लेनलिवेट जैसे ब्रांड और वोदका सेगमेंट में एब्सॉल्यूट ब्रांड इसके पास हैं.

सबसे ज्यादा पी जा रही है ‘व्हिस्की’

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा खपत व्हिस्की की हो रही है. पिछले साल इसकी बिक्री में 11.4 फीसदी की तेजी आई. यह अकेले भारत में शराब की कुल बिक्री में दो-तिहाई योगदान दे रही है. वहीं कुल बिक्री में ब्रांडी का 21 फीसदी और रम का 12 फीसदी योगदान रहा. पिछले वित्त वर्ष के दौरान बिक्री में सबसे शानदार तेजी वोदका और जिन के मामले में आई. इनकी बिक्री क्रमश: 29 फीसदी और 61 फीसदी बढ़ी.

ये भी पढ़ें: आपके बटुए पर है इनकम टैक्स की नजर, ये काम करते ही थमा देगा नोटिस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget