एक्सप्लोरर

RBI ने जारी किया 200 रुपये का नोट, जानें इस नोट की खासियत

500 और 2000 रुपये के नए नोट के बाद 200 रुपये का नया नोट भी बाज़ार में लॉन्च हो चुका है. ये जानकारी आरबीआई ने साझा की है.

नई दिल्लीः 500 और 2000 रुपये के नए नोट के बाद 200 रुपये का नया नोट भी बाज़ार में लॉन्च हो चुका है. ये जानकारी आरबीआई ने साझा की है. बुधवार को रिजर्व बैंक ने आधिकारिक तौर पर 200 रुपये के नोट जारी करने का एलान किया था.

वित्त मंत्रालय की ओऱ से बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया, ”केंद्रीय सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 24 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक बोर्ड की सिफारिशों पर, 200 रुपये मूल्य के बैंक नोट को अंकित मल्य के बैंक नोट के रुप में विनिर्दिष्ट करती है.”

ध्यान रहे कि रिजर्व बैंक कानून 1934 के तहत 10 हजार रुपये तक के नोट जारी करने का प्रावधान है, लेकिन कब और कितनी कीमत के नोट जारी होगे, इस बारे में सरकार और केद्रीय बैंक के बीच राय-मशविरे के बाद ही फैसला किया जाता है.

नया नोट कई खूबियों से भरपूर होगा 200 रुपये के नए नोट का रंग हल्का पीला होगा. ये नोट भी महात्मा गांधी सीरीज़ में है. लेकिन इस नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर सेंटर में है. इस नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर हैं. नोट के आगे वाले हिस्से में अशोक स्तंभ की तस्वीर भी लगाई गई है. जो दाहिनी तरफ है. नोट की पिछली तरफ स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी है.

सिक्यूरिटी थरेड यानी सुरक्षा पट्टी पर भारत और फिर RBI लिखा हुआ है और ये क्रम चलता रहता है. भारत और RBI हरे और नीले रंगों में लिखे गए हैं. जब नोट को तिरछा करेंगे तो भारत और RBI पढ़ सकेंगे और रंग देख सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget