एक्सप्लोरर

RBI प्रेस का 500, 2000 के नोटों के इंपोर्टेड कागज का ब्यौरा देने से इंकार

नई दिल्ली: आरबीआई की ओनरशिप वाली नोट प्रिंटिंग कंपनी ने देश में छप रहे 500 और 2000 के नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाले कागज की जानकारी देने से इंकार कर दिया है. नोट प्रिंटिंग कंपनी ने कहा है कि 500 और 2000 रुपये के नोटों की छपाई के लिए कागज के इंपोर्ट की जानकारी देने से भारत की संप्रभुता प्रभावित होगी और एक तरह के अपराध को उकसावा मिल सकता है.

मीडिया में खबर आयी थी कि नये नोटों की छपाई के लिए इस्तेमाल में लाये गये कागज काली सूची में डाली गयी कंपनी से इंपोर्ट किये गये थे. इस लिहाज से आरबीआई प्रेस का सूचना देने से इंकार किया जाना अहम है. 

RTI में पूछा गया था नोटों की छपाई से जुड़ा था सवाल

हाल ही में एक आरटीआई में देश में छपने वाले 500 और 2000 रुपये के नोटों की छपाई के बारे में पूछा गया था. इस आरटीआई आवेदन के जवाब में भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल) ने ऊंचे मूल्य के नोटों की छपाई के लिए कागजों के आयात से संबंधित सूचनाएं देने से इनकार कर दिया.

क्यों इंकार किया गया जानकारी देने से?

बीआरबीएनएमपीएल ने आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा, ‘‘सूचना नहीं दी जा सकती है क्योंकि यह सूचना के अधिकार कानून की धारा 8:1:ए: के दायरे में आती है.’’ यह धारा किसी भी ऐसी सूचना का खुलासा किये जाने पर पाबंदी लगाती है जो भारत की संप्रभुता और एकता को पूर्वाग्रह के आधार पर प्रभावित करती हो, जो किसी अन्य देश के संदर्भ में भारत की सुरक्षा, रणनीतिक, वैज्ञानिक या आर्थिक हितों पर असर डालती है या लोगों को अपराध के लिए प्रेरित करती है.

आरबीआई से उस कंपनी या आपूर्तिकर्ता का नाम बताने को कहा था जहां से करेंसी नोट का कागज इंपोर्ट किया जा रहा है. इसी के साथ उससे इंपोर्ट की मात्रा, सहमतिपत्र की प्रति भी मांगी गयी थी.

नए नोटों पर RBI का रुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन पर लगाम लगाने की कोशिश के तहत पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से हटाने की ऐलान किया था. इसके बाद 500 और 2000 रुपये के नये नोट नए डिजायन और बेहद एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ जारी किये गये हैं. रिजर्व बैंक का ये भी मानना है कि इन नोटों की असली जैसी नकल करना लगभग नामुमकिन है और ये नए नोट सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के लिहाज के मापदंड पर खरे उतरते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget