एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan 2025 से पहले मिल सकती है खुशखबरी, RBI फिर से कर सकता है रेपो रेट में कटौती का ऐलान

RBI Repo Rate: साल 2025 में अब तक RBI ने रेपो रेट में तीन बार कटौती की है. इससे पहले फरवरी, अप्रैल और जून में हुई MPC की बैठक में रेपो रेट में 25-25 और 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की जा चुकी है.

RBI Repo Rate: देश में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से एक बार फिर से ब्याज दर में कटौती का तोहफा दिया जा सकता है. भारतीय स्टेट बैंक  (SBI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 4 से 6 अगस्त के बीच रिजर्व बैंक की होने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (bps)की कटौती का ऐलान किया जा सकता है. 

त्योहारी सीजन में क्रेडिट ग्रोथ को मिलेगा बढ़ावा

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में ब्याज दरों में कटौती के चलते क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ावा मिलने से 'जल्दी दिवाली' आ सकती है क्योंकि वित्त वर्ष 2026 में त्योहारी सीजन की भी जल्द शुरुआत होने वाली है.

इसमें आगे कहा गया है कि पिछले आंकड़ों को देखते हुए यह साफ समझ में आता है कि दिवाली से पहले रेपो रेट घटने से त्योहारी सीजन में क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है. इसमें आगे कहा गया, हमें उम्मीद है कि अगस्त में होने वाली MPC की बैठक में रिजर्व बैंक फिर से रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करेगी. 

रिपोर्ट में बताया गया कि अगस्त 2017 में रेपो दर में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करने के बाद दिवाली के आखिर तक क्रेडिट ग्रोथ में 1,956 अरब रुपये का उछाल आया था. इनमें से लगभग 30 परसेंट अकेले पर्सनल लोन सेगमेंट से था.

चूंकि दिवाली देश के बड़े त्योहारों में से एक है इसलिए इस दौरान उपभोक्ता खर्च में वृद्धि देखने को मिलती है और दिवाली से पहले इंटरेस्ट रेट के कम होने से लोन लेने की दर में भी सुधार देखने को मिलता है. कम रेपो रेट बैंकों की उधारी देने की लागत को कम करती है, जिससे वे ग्राहकों को कम ब्याज दरों पर लोन दे पाते हैं. 

अब तक तीन बार की जा चुकी है कटौती 

साल 2025 में अब तक आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में तीन बार कटौती की जा चुकी है. इससे पहले फरवरी और अप्रैल में हुई MPC की बैठक में रेपो रेट में 25-25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई थी. इसके बाद जून में रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई, जिससे यह 6 परसेंट से घटकर 5.50 परसेंट पर आ गई.

रेपो रेट कम होने से होम लोन सस्ता हो जाता है क्योंकि होम लोन की दरें रेपो रेट से जुड़ी हुई होती हैं. ब्याज दरें कम होंगी, तो घरों और कारों की खरीदारी के लिए लोग लोन लेंगे. इससे इकोनॉमी में लिक्विडिटी बढ़ती है और ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है. 

ये भी पढ़ें: 

आगे बढ़ रहा हिंदुस्तान... दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के डिनर में अजित पवार हो सकते हैं शामिल, साथ आने की चर्चा फिर तेज
शरद पवार के डिनर में अजित पवार हो सकते हैं शामिल, साथ आने की चर्चा फिर तेज
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल गांधी ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
बुमराह या नसीम शाह, 1 ओवर में 10 रन बचाने के लिए किसे ओवर देंगे? बाबर आजम के जवाब से दुनिया हैरान
बुमराह या नसीम शाह, 1 ओवर में 10 रन बचाने के लिए किसे ओवर देंगे? बाबर आजम के जवाब से दुनिया हैरान
कौआ कहकर स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, जब वी मेट में नजर आ चुकी है ये एक्ट्रेस, पहचाना?
कौआ कहकर स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, जब वी मेट में नजर आ चुकी है ये एक्ट्रेस, पहचाना?

वीडियोज

Aniruddhacharya Controversy: 'बेशर्म' बोल पर लगेगा ब्रेक? | ABP News | Khabar Gawah Hai
Tanya Mittal Interview, BB19 Grand Finale, Neelam Giri और Gaurav Khanna पर खास बातचीत
IndiGo Flight Crisis: 5000 Flights Cancel! क्या आपका Refund भी फंसा है? |Paisa Live
IPO Alert: Nephrocare Health IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band, subscription status
Census 2027 High Tech: Real Time Monitoring से बदल जाएगा पूरा System | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शरद पवार के डिनर में अजित पवार हो सकते हैं शामिल, साथ आने की चर्चा फिर तेज
शरद पवार के डिनर में अजित पवार हो सकते हैं शामिल, साथ आने की चर्चा फिर तेज
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल गांधी ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
बुमराह या नसीम शाह, 1 ओवर में 10 रन बचाने के लिए किसे ओवर देंगे? बाबर आजम के जवाब से दुनिया हैरान
बुमराह या नसीम शाह, 1 ओवर में 10 रन बचाने के लिए किसे ओवर देंगे? बाबर आजम के जवाब से दुनिया हैरान
कौआ कहकर स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, जब वी मेट में नजर आ चुकी है ये एक्ट्रेस, पहचाना?
कौआ कहकर स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, जब वी मेट में नजर आ चुकी है ये एक्ट्रेस, पहचाना?
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
गर्म पानी और शहद पीने से होते हैं बड़े फायदे, टॉप-10 तुरंत कर लें नोट
गर्म पानी और शहद पीने से होते हैं बड़े फायदे, टॉप-10 तुरंत कर लें नोट
कितनी है IndiGo के सीईओ की सैलरी? रकम जान नहीं होगा यकीन
कितनी है IndiGo के सीईओ की सैलरी? रकम जान नहीं होगा यकीन
Embed widget