एक्सप्लोरर

Rupee-Dollar: रुपये की गिरती कीमतों को कंट्रोल करने के लिए RBI उठाने जा रहा यह जरूरी कदम! जानिए पूरी डिटेल

Rupee-Dollar: आरबीआई (RBI) इस समय बाजार की स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है. बैंक कोशिश में लगा हुआ है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत को कंट्रोल किया जा सके.

RBI Intervening in NDF Market: शुक्रवार यानी 7 अक्टूबर को डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ. भारतीय करेंसी मार्केट ने पहली बार 82.33 के लेवल को टच कर लिया. रुपये की गिरती कीमतों को देखते हुए रिजर्व बैंक लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं. अब आरबीआई ने रुपये की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजर्व बैंक Non-Deliverable Forward मार्केट में डॉलर बेचकर रुपये की गिरती कीमतों को कंट्रोल करने की तैयारी कर रहा है. आपको बता दें कि NDF करेंसी ट्रेडिंग करके मुद्राओं की वैल्यू को निश्चित करता है. ऐसे में आरबीआई डॉलर की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए अपने डॉलर रिजर्व को बेचेगी. ऐसे में डॉलर की गिरती कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. 

रुपये की गिरावट का कारण

कोरोना महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine) के कारण पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही है. भारत समेत पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है. महाशक्ति अमेरिका (United States of America) पर भी इसका बुरा असर पड़ा है. अमेरिका में पिछले कई सालों का महंगाई का रिकॉर्ड टूट गया है.

ऐसे में अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए अपनी ब्याज दरों में 0.75% का इजाफा किया है. इसके बाद से लगातार दुनिया भर की करेंसी में गिरावट दर्ज की जा रही हैं. इसका असर भारतीय रुपये पर भी दिख रहा है.

RBI रुपये की गिरती कीमतों पर बनाए हुए नजर

सूत्रों के हवाले से खबर है कि आरबीआई दो प्राइवेट सेक्टर बैंकों की मदद से NDF मार्केट में रुपये की गिरती कीमतों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है. इसके साथ यह भी जानकारी मिली है कि आरबीआई इस समय बाजार की स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं हर मुमकिन कोशिश कर रही है ताकी रुपये की गिरती कीमतों को कंट्रोल किया जा सके.

महंगे डॉलर का क्या होगा असर

रुपये की गिरती कीमत यानी महंगे डॉलर का भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है. इसके चलते तेल कंपनियों को ज्यादा डॉलर देकर कच्चा तेल खरीदना होगा. इससे आयात महंगा होगा और आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल डीजल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.

वहीं विदेश जाने वाले लाखों बच्चे पर भी इसका असर पड़ेगा क्योंकि अब आपको ज्यादा डॉलर देकर फीस चुकानी होगी. इसके साथ ही अब खाने के तेल के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी क्योंकि अब तेल आयात करने के लिए ज्यादा विदेशी मुद्रा सरकार को खर्च करनी पड़ेगी. इसके साथ ही भारत की इंपोर्ट बिल में इजाफा दर्ज किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Online Shopping: फेस्टिव सीजन में ग्राहक की खुल गई किस्मत! Flipkart से iPhone 13 का दिया ऑर्डर पर कंपनी ने भेज दिया iPhone 14

Fact Check: क्या बेटियों को केंद्र सरकार 'PM कन्या आशीर्वाद योजना' के तहत दे रही 1.50 लाख की आर्थिक सहायता? जानें इस स्कीम की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget