एक्सप्लोरर

Online Shopping: फेस्टिव सीजन में ग्राहक की खुल गई किस्मत! Flipkart से iPhone 13 का दिया ऑर्डर पर कंपनी ने भेज दिया iPhone 14

Online Shopping: सोशल मीडिया पर इस मामले की खबर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने शख्स के बारे में कहा कि फ्लिपकार्ट की इस गलती के कारण ग्राहक का लॉटरी लग गई है.

Flipkart Online Shopping: फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही देश की बड़ी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) , मेशो आदि के फेस्टिव  ऑफर चर्चा में हैं. लोगों को यह फेस्टिव सेल काफी पसंद आ रहे हैं और लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं. हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है क्योंकि एक व्यक्ति ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से iPhone 13 का ऑर्डर किया था, लेकिन जब उसे डिलेवरी मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दरअसल, उसे iPhone 13 के बजाय कंपनी ने iPhone 14 भेज दिया.

ग्राहक ने ट्वीट करके दी जानकारी

अश्विन हेगड़े नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी साझा करते हुए ऑर्डर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे एक फॉलोअर ने Flipkart's Big Billion Days के सेल के दौरान अपने लिए एक iPhone 13 ऑर्डर किया था, लेकिन जब उसे डिलीवरी (Online Delivery) मिली तो उसमें iPhone 13 की जगह कंपनी ने गलती से iPhone 14 भेज दिया था.

कई यूजर्स ने कंपनी को किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर इस मामले की खबर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने शख्स के बारे में कहा कि फ्लिपकार्ट की इस गलती के कारण ग्राहक का लॉटरी लग गई है. वहीं कुछ यूजर्स ने कंपनी को इस मामले पर ट्रोल करते हुए लिखा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब कंपनी ने ग्राहक को गलत पैकेज की डिलीवरी की है. आजकल ऐसे केस कॉमन हो चुके हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने एप्पल कंपनी को iPhone 13 और iPhone 14 के सेम डिजाइन के लिए भी ट्रोल किया.

Flipkart ने दी सफाई

आपको बता दें कि हाल ही में फ्लिपकार्ट ने कई iPhone ऑर्डर को कैंसिल किया है. इसके बाद कंपनी को यूजर्स की तीखी आलोचना का शिकार होना पड़ा था. इसके बाद इस मामले पर कंपनी ने सफाई देते हुए बताया कि देशभर में करीब 70% iPhone ऑर्डर को कंपनी से सफलतापूर्वक डिलीवर कर दिया है. वहीं बहुत से आर्डर की डिलीवरी अगले कुछ दिनों में कर दी जाएगी. वहीं कंपनी ने यह भी बताया कि केवल 3% ऑर्डर को कुछ गड़बड़ियों के कारण कैंसिल करना पड़ा है.  

ये भी पढ़ें-

Delhi-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए Construction Ban से रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़ेगा बुरा असर! लाखों हाउसिंग यूनिट का काम होगा प्रभावित

EPFO: पीएफ अकाउंट का UAN नंबर भूल गए हैं तो इस तरह घर बैठे पता लगाएं! फॉलो करें ये स्टेप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget