एक्सप्लोरर

RBI Action on Bank: इस बैंक पर आरबीआई ने की कार्रवाई, ग्राहक खाते से नहीं निकाल पाएंगे पैसे

RBI Action on Bank: रिजर्व बैंक ने इस बैंक पर कार्रवाई करते हुए खाते से पैसे निकालने पर रोक लगा दी है. ऐसे में जानते हैं कि ग्राहकों के पैसों का क्या होगा.

RBI Action on Banks: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकों के कामकाज का लेखा जोखा रखता है. हाल ही में आरबीआई (RBI Action on Bank) ने महाराष्ट्र के शिरपुर मर्चेंट्स कोऑपरेटिव बैंक (Shirpur Merchants Cooperative Bank) पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को बैंक की निकासी सेवाओं पर रोक लगा दी. केंद्रीय बैंक ने यह कदम बैंक के वित्तीय हालात को देखते हुए उठाया है. आरबीआई के इस आदेश के बाद से बैंक में मौजूद चालू खाता या सेविंग खाता किसी से भी ग्राहकों को पैसे की निकासी करने की परमिशन नहीं है. हालांकि, ग्राहकों को कर्ज की राशि खाते से जमा करने की परमिशन मिल रही है.

रिजर्व बैंक ने कही यह बात

महाराष्ट्र के शिरपुर मर्चेंट्स कोऑपरेटिव बैंक पर कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए रिजर्व बैंक ने कहा कि अब बैंक को किसी भी तरह के नए कर्ज देने की परमिशन नहीं है. इसके साथ ही बैंक फिलहाल किसी तरह का निवेश भी नहीं कर सकता है. इसके साथ ही बैंक फिलहाल आरबीआई के परमिशन के बिना अपनी किसी भी संपत्ति का निपटान या हस्तांतरण नहीं कर सकता है. बैंक से पैसे निकासी की रोक 8 अप्रैल 2024 से अगले छह महीने तक लागू रहेंगे.

ग्राहकों पर कितना पड़ेगा असर?

जिन ग्राहकों के शिरपुर मर्चेंट्स कोऑपरेटिव बैंक में पैसे जमा है वह बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (DICGC) के तहत पांच लाख रुपये तक की राशि क्लेम कर सकते है. ऐसे में जिन ग्राहकों के खाते में पांच लाख रुपये तक की राशि जमा है वह अपने पूरे पैसे प्राप्त कर सकते हैं. रिजर्व बैंक ने बैंक पर लगे प्रतिबंध के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि इस कार्रवाई को लाइसेंस रद्द होने जैसा नहीं समझा जाना चाहिए और बैंक की वित्तीय स्थिति को सुधारे के लिए रिजर्व हैंक ने यह कार्रवाई की है.

आरबीआई ने IDFC First Bank और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर लगाया जुर्माना

रिजर्व बैंक ने हाल ही में ईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) पर पर तगड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पर जुर्माना लगाया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर 1 करोड़ रुपये और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर 49.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा बैंक ने चार एनबीएफसी यानी उत्तर प्रदेश की कुंडल्स मोटर फाइनेंस (Kundles Motor Finance), तमिलनाड़ु की नित्या फाइनेंस (Nithya Finance), पंजाब की भाटिया हायर परचेज (Bhatia Hire Purchase) और हिमाचल प्रदेश की जीवनज्योति डिपॉजिट्स एंड एडवांसेज (Jiwanjyoti Deposits and Advances) के एनबीएफसी के रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया है. अब यह चारों एनबीएफसी कारोबार नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें-

शेयर बाजार की मंगल शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे, सेंसेक्स 75 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget