एक्सप्लोरर

RBI Imposes Penalty: आरबीआई ने एसबीआई समेत 3 सरकारी बैंकों पर ठोंका जुर्माना, 3.92 करोड़ रुपये भरना होगा पेनल्टी

RBI Says: आरबीआई के नियमों का अनुपालन नहीं करने के चलते बैंकों पर पेनल्टी लगाने का फैसला किया गया है.

RBI Imposes Monetary Penalty: बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बड़े बैंकों पर मॉनिटरी पेनल्टी लगाने का फैसला लिया है जिसमें भारतीय स्टेट बैंक, समेत इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल है. आरबीआई ने ये पेनल्टी करेंट अकाउंट्स खोलने में केवाईसी (Know Your Customer ) नियमों, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग  (Anti Money Laundering) नियमों में उल्लंघन पाये जाने के चलते लगाया है. 

आरबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक पर 21 सितंबर 2023 को जारी आदेश में 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने ये पेनल्टी लोन और एडवांस को लेकर सेंट्रल बैंक के गाइडलाइंस का अनुपालन नहीं किए जाने के चलते लगाया है. आरबीआई ने ये पेनल्टी उसे मिले अधिकारों के तहत लगाने का फैसला लिया है. आरबीआई ने 31 मार्च 2021 को बैंक के फाइनेंशियल स्थिति को लेकर जांच की थी. रिस्क एसेसमेंट रिपोर्ट में कई खामियां पाई गई थी जिसके बाद बैंक को नोटिस जारी किया गया था. 

बैंक से मिले जवाब के बाद पर्सनल हियरिंग में ओरल सबमिशन के बाद अतिरिक्त जानकारियां बैंक के तरफ से उपलब्ध कराई गई. जिससे असंतुष्ट होने के बाद ये पेनल्टी लगाया गया है. इंडियन बैंक 1.62 करोड़ रुपये का पेनल्टी आरबीआई ने लगाया है. इंडियन बैंक पर ये पेनल्टी केवाईसी डायरेक्शन का पालन नहीं करने और डिपॉजिट्स पर आरबीआई के निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते लगाया गया है. 

पंजाब एंड सिंध बैंक पर आरबीआई ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना ठोंका है. बैंक पर ये जुर्माना डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड स्कीम के लेकर बैंकिंग रेग्यूलेशन एक्ट के नियमों का अनुपालन नहीं करने के चलते लगाया गया है. आरबीआई ने 31 मार्च 2021 को बैंक के वित्तीय हालत की समीक्षा की थी. जिसमें ये पाया गया कि बैंक ने  डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड स्कीम में तय अवधि में पैसा क्रेडिट करने में देर कर दी. जिसके बाद आरबीआई ने ये पेनल्टी लगाने का फैसला लिया है. 

ये भी पढ़ें

India GDP: S&P ने भारत की आर्थिक विकास दर पर दिया बड़ा अनुमान, पहले भी रेटिंग एजेंसियां-संस्थान जता चुके देश पर भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget