एक्सप्लोरर

RBI Action: पांच बैंकों पर चला आरबीआई का डंडा, भारी पड़ी ये गलती, अब भरेंगे लाखों का जुर्माना

RBI Action: केंद्रीय बैंक ने हाल ही में नियमों की अनदेखी करने के मामले में पांच सहकारी बैंकों पर कार्रवाई करते हुए लाखों का जुर्माना लगाया है. हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

RBI Penalty on Cooperative Banks: भारतीय रिजर्व बैंक देश में सभी बैंकों के कामकाज के तरीके पर नजर बनाकर रखता है. अगर कोई बैंक नियमों की अनदेखी करता है तो आरबीआई कड़ी कार्रवाई करता है और कई बार लाखों का जुर्माना भी लगाता है. हाल ही में रिजर्व बैंक ने इसी तरह की अनदेखी के कारण ने पांच सहकारी बैंकों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है.

रिजर्व बैंक द्वारा 4 जनवरी, 2024 को दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन बैंकों पर कार्रवाई की गई है, उनमें द को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक, श्री भारत को-ऑपरेटिव बैंक, द लिमडी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, द संखेड़ा नागरिक सहकारी बैंक और द भुज कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक का नाम शामिल है. इन सभी बैंकों पर केंद्रीय बैंक ने 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया है.

किस बैंक पर लगा कितना जुर्माना

श्री भारत को ऑपरेटिव बैंक और द संखेड़ा नागरिक सहकारी बैंक पर आरबीआई ने 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. द संखेड़ा नागरिक सहकारी बैंक पर आरबीआई ने यह कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि बैंक के डायरेक्टर्स कई जगह पर लोन गारंटर बने थे, जो आरबीआई के नियमों का उल्लंघन है. इसके साथ ही बैंक ने दो बैंकों के बीच ग्रॉस एक्सपोजर लिमिट के नियम का भी उल्लंघन किया है. ऐसे में आरबीआई ने बैंक पर यह जुर्माना लगाया है.

वहीं श्री भारत को ऑपरेटिव बैंक पर जुर्माना लगाने की वजह आरबीआई की जांच में यह पाया जाना है कि बैंक इंटर बैंक ग्रॉस एक्सपोजर लिमिट के नियमों को पालन करने में असफल रहा है. इसके साथ ही बैंक ने टर्म डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज देने में भी देरी की है. इसके अलावा आरबीआई ने द को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक और द भुज कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक के ऊपर 1.50-1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं द लिमडी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

क्या ग्राहकों पर पड़ेगा असर

रिजर्व बैंक ने बताया है कि उसने ये कार्रवाई नियमों के उल्लंघन के मामले में की है. आरबीआई बैंकों के कामकाज में किसी तरह की दखल नहीं देना चाहता है. केंद्रीय बैंक द्वारा लगाए गए इस जुर्माने का असर बैंक के सामान्य ग्राहकों पर नहीं पड़ने वाला है. बैंक ग्राहकों को सामान्य रूप से अपनी सर्विस देते रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

UPI Payment Limit: यूपीआई से इन्हें कर पाएंगे 5 लाख तक पेमेंट, NPCI ने कहा- अगले सप्ताह से बदलाव लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget