एक्सप्लोरर

RBI Penalty: आरबीआई ने केनरा बैंक पर कसा शिकंजा! लगाया 2.92 करोड़ रुपये का तगड़ा जुर्माना

RBI Penalty: रिजर्व बैंक ने देश के बड़े सरकारी बैंक पर कार्रवाई करते हुए कुल 2.92 करोड़ का तगड़ा जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने कई कारणों से इसपर जुर्माना लगाया है.

RBI Penalty on Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) नियमों की अनदेखी करने पर बैंकों पर अलग-अलग कार्रवाई करता रहा है. हाल ही में बैंक ने देश के पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंक केनरा बैंक (Canara Bank) पर बड़ी कार्रवाई की है और उस पर करोड़ों का जुर्माना लगाया है. बैंक पर आरबीआई (RBI Action on Bank) ने 2.92 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है. रिजर्व बैंक (Reserve Bank) ने बताया कि ब्याज दरों को रेपो रेट जैसे एक्सटर्नल बेंचमार्क से लिंक करने और अयोग्य लोगों के सेविंग खाता खोलने के कारण बैंक पर यह कार्रवाई की गई है. 

मिली थी धोखाधड़ी की शिकायत

केंद्रीय बैंक ने जानकारी दी कि इससे पहले 31 मार्च, 2021 को रिजर्व बैंक ने केनरा बैंक की वित्तीय कार्य की जांच के लिए एक वैधानिक निरीक्षण किया था. जुलाई 2020 में एक अन्य बैंक द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय बैंक यह निरीक्षण किया था. अपनी जांच में आरबीआई (RBI) ने पाया कि बैंक फ्लोटिंग रेट पर आधारित रिटेल और एमएसएमई (MSMEs) को प्रदान किए गए लोन पर ब्याज दरों को एक्सटर्नल बेंचमार्क से जोड़ने में असफल रहा है. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2020-21 में नए फ्लोटिंग रेट आधारित रुपये के लोन पर वसूले जाने वाले ब्याज दर को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) से जोड़ने में भी बैंक नाकाम रहा.

सेविंग अकाउंट खोलने में की नियमों की अनदेखी

इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने यह भी बताया कि केनरा बैंक ने कई अयोग्य एंटिटीज के नाम पर सेविंग अकाउंट खोले और कई क्रेडिट कार्ड वाले खाते में फर्जी मोबाइल नंबर भी डाले. इसके साथ ही बैंक डेली जमा योजना (Daily Deposit Scheme) के तहत खोले गए खातों पर ब्याज देने में भी असफल रहा है. आरबीआई ने यह भी बताया कि बैंक ने उन खातों से एमएमएस चार्ज ले लिया जो वास्तविक तौर पर इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा था. इसके साथ ही बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर अलर्ट जारी करने में भी विफल रहा है.

ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

अपनी जांच में कई नियमों की अनदेखी के बाद रिजर्व बैंक ने केनरा बैंक को इन सभी मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी किया. इसमें बैंक से पूछा गया कि उसपर कार्रवाई क्यों न की जाए. इसके बाद बैंक ने मौखिक और लिखित जवाब दिया. फिर आरबीआई ने बैंक पर 2.92 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई. ऐसे में सवाल उठता है कि इस जुर्माने का बैंक के ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा तो हम आपको बता दें कि ग्राहकों का इस जुर्माने से कोई लेना देना नहीं है. यह कार्रवाई बैंक पर ऑपरेशनल मामलों के कारण की गई है और ऐसे में इसका कस्टमर्स पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा.  

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price:कच्चे तेल के दाम में गिरावट, देश के इन शहरों में सस्ते हो गए पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह
LPG संकट के बीच जान लें गैस सिलेंडर के ये 7 सरकारी नियम, कभी नहीं कटेगा कनेक्शन, मिलेंगे फायदे
LPG संकट के बीच जान लें गैस सिलेंडर के ये 7 सरकारी नियम, कभी नहीं कटेगा कनेक्शन, मिलेंगे फायदे
Tallest Skyscraper: मुंबई नहीं, इस शहर में बनेगी देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग, जानिए क्या है ग्लोबल सिटी का पूरा प्लान
Tallest Skyscraper: मुंबई नहीं, इस शहर में बनेगी देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग, जानिए क्या है ग्लोबल सिटी का पूरा प्लान
क्या फिर 5 रुपया महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? तेल कंपनियों को हो रहे घाटे के बीच एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
क्या फिर 5 रुपया महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? तेल कंपनियों को हो रहे घाटे के बीच एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget