एक्सप्लोरर

RBI Inflation Projection: वित्‍त वर्ष 24 की महंगाई के अनुमान में आरबीआई ने नहीं किया बदलाव, 5.4 फीसदी पर रखा बरकरार

RBI MPC Meeting: शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद महंगाई पर कुछ अहम बातें कही हैं.

RBI Inflation Projection: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मौद्रिक नीति समिति की 5वीं  बैठक के बाद शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कई अहम घोषणाएं की है. इसमें सबसे बड़ा ऐलान था कि आरबीआई ने एक बार फिर अपनी रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. ऐसे में रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बनी रहेगी. ब्याज दर स्थिर रखने के फैसले से कर्ज लेने वाले ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ेगा, मगर इससे सस्ती ब्याज दरों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. वहीं आरबीआई गवर्नर ने वित्त वर्ष 2024 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI inflation) 5.40 फीसदी रहने का अनुमान जताया है.

वित्त वर्ष 2024 में 5.40 फीसदी रहेगी महंगाई दर

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के बीच वित्त वर्ष 2024 में देश में रिटेल महंगाई दर स्थिर यानी 5.40 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. इससे पहले अगस्त 2023 में आरबीआई ने अपने महंगाई दर के अनुमान को 5.1 फीसदी से बढ़ाकर 5.40 फीसदी कर दिया था. आरबीआई का वित्त वर्ष 24 की महंगाई का अनुमान में बदलाव न करना इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले कुछ वक्त में खाने-पीने की चीजों के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

दिसंबर में बढ़ सकती महंगाई-आरबीआई गवर्नर

महंगाई पर बात करते हुए दास ने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीतियों में बदलाव का असर महंगाई के आंकड़ों पर साफ तौर पर दिखा है, लेकिन खाद्य महंगाई दर में बढ़ोतरी के पीछे सप्लाई चेन जैसे कई अन्य कारण भी शामिल है. खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर साफ तौर पर नवंबर और संभवत: दिसंबर के आंकड़ों में भी दिख सकता है.

केंद्रीय बैंक ने महंगाई पर प्रोजेक्शन देते हुए वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में मुद्रास्फीति दर 5.6 फीसदी और चौथी तिमाही में 5.20 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. खास बात ये है कि अक्टूबर की बैठक के बाद महंगाई पर आरबीआई ने यह आंकड़े पेश किए थे.  वहीं अगले वित्त वर्ष के लिए आरबीआई ने पहले तिमाही में महंगाई दर 5.20 फीसदी, दूसरी तिमाही में 4 फीसदी और तीसरी तिमाही में 4.70 फीसदी रहने का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़ें-

RBI Monetary Policy: नहीं मिली महंगे लोन से राहत, Repo Rate 6.5 फीसदी पर बरकरार; Nifty 21000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget