एक्सप्लोरर

RBI ने Gold loan लेने वालों को दी बड़ी सौगात, मिलेगा ये लाभ

रिजर्व बैंक इससे पहले दो मार्च और मई अंत में हुई दो मौद्रिक नीति समीक्षा बैठकों में रेपो दर में कुल 1.15 प्रतिशत की बड़ी कटौती कर चुका है.

मुंबई: रिजर्व बैंक ने हाल में छह प्रतिशत से ऊपर निकल चुकी महंगाई पर अंकुश रखने के लिये बृहस्पतिवार को नीतिगत ब्याज दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया. इसके साथ ही केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आने से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है.

धीमी पड़ी आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए केन्द्रीय बैंक ने कंपनियों, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के कर्ज पुनर्गठन की मंजूरी दे दी है. दूसरी तरफ घर- परिवारों को सोने के जेवर तथा आभूषणों के बदले मिलने वाले ऋण की सीमा 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर दी है.

रिजर्व बैंक इससे पहले दो मार्च अंत और मई अंत में हुई दो मौद्रिक नीति समीक्षा बैठकों में रेपो दर में कुल 1.15 प्रतिशत की बड़ी कटौती कर चुका है. इसके बाद पिछले तीन दिन से चल रही मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने बैठक में गहन विचार विमर्श के बाद प्रमुख नीतिगत दर रेपा को चार प्रतिशत पर बरकरार रखने का एकमत से फैसला किया है.

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक के बाद निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि एमपीसी ने रेपो दर को चार प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) को 4.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि एमपीसी ने आर्थिक वृद्धि को फिर से पटरी पर लाने, कोविड-19 के प्रभाव को कम करने के लिये जब तक जरूरी समझा जायेगा मौद्रिक नीति के रुख को नरम बनाये रखने का फैसला किया है. हालांकि इसके साथ ही मुद्रास्फीति को तय दायरे में रखने पर भी ध्यान रहेगा.

रिजर्व बैंक को मुद्रास्फीति को सामान्यत: चार प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य दिया गया है. इसके साथ ही यह ऊंचे में छह प्रतिशत और नीचे में दो प्रतिशत तक भी जा सकती है. जून 2020 में खुदरा मुद्रास्फीति इस दायरे को पार करती हुई 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई.

दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था में अप्रैल- मई के निम्न स्तर से सुधार आना शुरू हो गया था लेकिन हाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद कई शहरों में फिर से लॉकडाउन लगाये जाने से तेजी से बढ़ती गतिविधियां फिर कमजोर पड़ गईं.

छह सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति ने खाद्य जिंसों के महंगा होने की आशंका जताई है. उनके मुताबिक अगली तिमाही (जुलाई से सितंबर) के दौरान मुद्रास्फीति बढ़ सकती है. हालांकि, उनके मुताबिक 2020- 21 की दूसरी दमाही में इसमें कुछ नरमी आयेगी.

रिजर्व बैंक ने अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के वित्त वर्ष के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट आने का भी अनुमान व्यक्त किया है. दास ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष की पहली छमाही में वास्तविक जीडीपी संकुचन के दायरे में रहेगी जबकि पूरे वित्त वर्ष 2020- 21 में भी कुल मिलाकर इसके नकारात्मक रहने का अनुमान है.’’

शक्तिकांत दास ने आवास क्षेत्र और छोटे गैर- बैंकिंग वित्त कंपनियों के लिये 10 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त विशेष नकदी सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की.

कोविड- 19 से उत्पन्न बाधाओं से निपटने के लिये रिजर्व बैंक ने बैंकों को कंपनियों के स्वामित्व में बदलाव किये बिना ही कर्ज समस्या का समाधान करने की अनुमति दी है. एमएसएमई कर्जदारों के कर्ज का पुनर्गठन करने की भी अनुमति दी गई है.

दास ने कहा कि सोने के आभूषण और जेवरों के बदले दिये जाने वाले कर्ज की सीमा को बढ़ाया गया है. वर्तमान में गिरवी रखे जाने वाले सोने के जेवर और आभूषण के मूल्य के 75 प्रतिशत तक कर्ज देने की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है. यह राहत 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें:

टर्म इंश्योरेंस लेने का बना रहे हैं प्लान, इन बातों की जानकारी होना है जरूरी

Economy: सर्विस सेक्टर की हालत पस्त, लगातार पांचवें महीने गिरावट का शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget