एक्सप्लोरर

Rasna Founder: नहीं रहे रसना के फाउंडर अरीज पिरोजशॉ खंबाटा, 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Rasna Group के संस्थापक और चेयरमैन Areez Pirojshaw Khambatta का निधन हो गया है. उन्होंने 85 वर्षीय की आयु में दुनिया को अलविदा कहा है.

Rasna founder Areez Pirojshaw Khambatta : रसना ग्रुप (Rasna Group) के संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा (Areez Pirojshaw Khambatta) अब हमारे बीच नहीं है, उनका निधन हो गया है. इस बारे में रसना कंपनी ने खुद सोमवार को जानकारी दी है कि उसके फाउंडर और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन हो गया है. ग्रुप की ओर से जारी बयान के अनुसार 85 वर्षीय खंबाट का शनिवार को निधन हो गया है. 

ऐसे निभा रहे थे जिम्मेदारी 
रसना ग्रुप ने जानकारी दी है कि, अरीज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के चेयरमैन भी थे. वह डब्ल्यूएपीआईजेड (पारसी ईरानी जरथोस्ती का विश्व गठबंधन) पूर्व चेयरमैन और अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे. खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. 

दुनिया के 60 देशों में बनाई पहुंच 
अरीज पिरोजशॉ खंबाटा को घरेलू पेय ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है. रसना आज दुनिया के 60 देशों में अपनी पहुंच बना चुका है. लोकप्रिय रसना को देश में 18 लाख छोटी-बड़ी दुकानों पर बेचा जाता है. रसना अब दुनिया में सूखे/गाढ़े रूप में सबसे बड़ा शीतल पेय मैन्युफैक्चरर माना गया है. 1970 के दशक में खंबाटा ने महंगी कोल्ड ड्रिंक्स को बाजार में मात देकर लोगों को एक सस्ता विकल्प दिया. जिसके बाद से रसना काफी कम समय में देश और दुनिया में लोकप्रिय हो गया है.

अवार्ड से मिला सम्मान 
खंबाटा को उद्योग जगत और समाज सेवा के लिए कई पुरस्कारों से सम्मनित किया गया है. उन्हें भारत के राष्‍ट्रपति का होम गार्ड एण्‍ड सिविल डिफेंस मेडल, पश्चिमी स्‍टार, समरसेवा और संग्राम मेडल्‍स मिला है. उन्‍हें भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने वाणिज्य के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए नेशनल सिटिजंस अवार्ड से सम्‍मानित किया गया था. साथ ही गुजरात के सबसे बड़े करदाता के तौर पर नेशनल एक्‍सचेकर में उनके योगदान के लिये वित्‍त मंत्रालय ने उन्‍हें सम्‍मान पत्र भी दिया था. वे ‘अहमदाबाद के पहले बेहतरीन पारसी’ भी चुने गये थे.

 

यह भी पढ़ेंः

Budget 2023-24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की प्री-बजट बैठक, इन्‍फ्रा और क्‍लाइमेट चेंज के एक्‍सपर्ट्स के साथ की चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget