एक्सप्लोरर

Ram Mandir Ayodhya: सोना-चांदी और हीरे-जवाहरात से सजे हैं रामलला के आभूषण एवं कपड़े, जानिए किसने किया इन्हें तैयार

Ram Lalla Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का दिव्य स्वरुप सबको मोहित कर गया. हर कोई उनके कपड़ों और आभूषणों की भी तारीफ कर रहा था. इन्हें व्यापक रिसर्च करके तैयार किया गया है.

Ram Lalla Ayodhya: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से सजाया गया. प्रभु के मनमोहक रूप, आभूषणों और कपड़ों को देखकर सारी दुनिया अविभूत है. रामलला को सजाने के लिए सोना-चांदी और हीरे-जवाहरात का इस्तेमाल किया गया है. रामलला के आभूषण एवं कपड़े लखनऊ के एक ज्वैलर और दिल्ली के एक डिजाइनर ने बनाए हैं. 

कपड़े और आभूषण बनाने के लिए धर्म ग्रंथों का लिया गया सहारा 

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. रामलला को 5 साल के बाल स्वरूप के तौर पर स्थापित किया गया है. रामलला के कपड़े और आभूषण उनके दिव्य स्वरूप को और ज्यादा आभा दे रहे हैं. इन्हें बनाने के लिए काफी रिसर्च की गई. इसके लिए आध्यात्म रामायण, वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस और आलवंदार स्त्रोत में वर्णित भगवान राम के रूप का वर्णन को भी ध्यान में रखा गया. इन धार्मिक ग्रंथों और अयोध्या के कवि यतीन्द्र मिश्रा के वर्णन के आधार पर लखनऊ के हरसाहीमल श्यामलाल ज्वैलर्स ने आभूषणों को तैयार किया है. 

बनारसी कपड़ों पर सोने की जरी का किया गया इस्तेमाल 

रामलला के कपड़ों के लिए बनारसी कपड़ों का इस्तेमाल किया गया है. पीली धोती और अंगवस्त्रम उन्हें पहनाए गए. इन अंगवस्त्रम पर पर सोने की जारी लगाई गई है. इस पर शंख, पद्म, चक्र एवं मयूर भी बनाए गए हैं. इन्हें दिल्ली के डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने तैयार किया है. 

इन आभूषणों को किया गया है तैयार 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra) के अनुसार, भगवान का मुकुट सोने से बनाया गया है. इसमें माणिक्य, पन्ना और मोती लगाए गए हैं. उनके कुंडल में भी सोना, हीरे, माणिक्य एवं पन्ना लगाए गए हैं. उनके कंठ पर भी कई हीरे जवाहरात लगाए गए हैं. रामलला की कौस्तुभ मणि बड़े माणिक्य और हीरे से बनाई गई है. साथ ही पादिका बनाने में हीरे और पन्ने लगाए गए हैं. वैजंती को सोने से बनाया गया है. साथ ही रामलला की करधनी, बाजूबंद, कंगन एवं मुद्रिका, पैजनिया, बाण, तिलक, चांदी से बने खिलौने और छत्र भी बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें

IIT Student: लंदन की शानदार नौकरी छोड़ 33 साल की उम्र में ही ले लिया रिटायरमेंट, जानिए क्यों बदल रही है लोगों की चॉइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget