एक्सप्लोरर

Mobile Tower: रेलवे की जमीन का इस्तेमाल टावर लगाने के लिए करेंगी टेलीकॉम कंपनी! क्या है प्लानिंग

केंद्र सरकार ने देश में 5G नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की खाली पड़ी ज़मीन को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां को देने का फैसला किया है. जिससे इन जगह पर मोबाइल नेटवर्क टावर लगाए जा सके.

Telecom Companies In India 2022 : केंद्र की मोदी सरकार ने दूरसंचार कंपनियों (Telecom Companies) को बड़ी राहत दे दी है. देशभर में दूरसंचार कंपनिया काफी लंबे समय से भारतीय रेलवे (Indian Railways) के साथ खाली पड़ी ज़मीन को लेकर चर्चा कर रही थी. इन प्रयासों के बाद अब रास्ता साफ होने के आसार नजर आ रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने रेलवे (Railways) की दूरसंचार कंपनियों को सेवाएं देने का रास्ता साफ कर दिया है. जिसके बाद दूरसंचार कंपनिया रेलवे की जमीन का उपयोग कर सकेंगी.

टावर लगाने की मिली अनुमति 

रिपोर्ट्स के अनुसार, रेल मंत्रालय ने निजी कंपनियों के लिए अपनी दूरसंचार सेवाओं का दरवाजा खोलते हुए उन्हें रेलवे की जमीन पर दूरसंचार टावर स्थापित करने की अनुमति दे दी है. अब तक यह अ​धिकार रेलवे की दूरसंचार इकाई- रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Railtel Corporation of India) के पास ही था. लेकिन अब बाकि प्राइवेट कंपनी भी अप्लाई कर सकती है.

प्राइवेट इन्वेस्टर का बढ़ेगा निवेश

रेलवे में प्राइवेट इन्वेस्टर को बढ़ाने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है. रेलवे ने भूमि के लाइसेंस शुल्क (LLF) मानदंडों में ढील दिए जाने के कुछ महीने बाद ही यह पहल शुरू की है. नई एलएलएफ नीति के अनुसार, मोबाइल टावरों के लिए 7 फीसदी राजस्व हिस्सेदारी की मौजूदा दरें खत्म की गई हैं. अब भूमि के बाजार मूल्य का 1.5 फीसदी वार्षिक भूमि उपयोग शुल्क लागू होगा.

रेलवे के क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश जारी 

सूत्रों के अनुसार, देश में यह पहल 5-G सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए की गई है. रेलवे के क्षेत्रीय कार्यालयों को दिशा- निर्देश जारी कर दिए है. इस अनुमति से रेलवे की भविष्य की नेटवर्क जरूरतों पर प्रमुखता से पूरा किया जा सकेगा. मालूम हो कि अभी तक रेलवे की दूरसंचार जरूरतें केवल रेलटेल के लिए खुली थीं. अब निजी कंपनियों के लिए भी खुलने जा रही है. ये कंपनी दूरसंचार टावर स्थापित करेंगी. उन टावरों का उपयोग वा​णि​ज्यिक तौर पर भी करेंगी.

पहले लगी थी रोक 

रेल मंत्रालय ने वर्ष 2016 में एक आदेश जारी कर रेलटेल को छोड़कर किसी भी अन्य कंपनी को रेलवे की जमीन पर टावर खड़ा करने से रोक दिया था. मगर अब यह आदेश वापस ले लिया गया है. नई नीति में रेलवे के 70 मंडलों के रेलवे कार्यालयों एवं स्टेशन परिसरों में खंभों (पोल) पर उपकरण एवं छोटे सेल लगाने की अनुमति दी है.

ये भी पढ़ें

Income Tax Alert! अगर आप ज्यादातर कैश में डील करते है, तो हो जाएं अलर्ट आ सकता है नोटिस, जानिए क्या है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: माइलेज घटा और इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी? E20 पेट्रोल पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, सरकार पर दागे सवाल
माइलेज घटा और इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी? E20 पेट्रोल पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, सरकार पर दागे सवाल
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget