एक्सप्लोरर

बड़ा झटका! केंद्र सरकार ने PMJJBY और PMSBY का बढ़ाया प्रीमियम, कल से खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, जानें कितना बढ़ा?

PMJJBY and PMSBY Premium Revision: केंद्र सरकार ने PMJJBY और PMSBY के प्रीमियम में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है.

PMJJBY and PMSBY Premium: अगर आपने भी सरकारी बीमा ले रखा है तो कल से यानी 1 जून से आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. केंद्र सरकार ने साल 2014 में पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के जरिए सरकार गरीबों और जरूरतमंदों तक बीमा की सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है. अब से यानी 1 जून 2022 से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. 

कितना बढ़ा PMJJBY का प्रीमियम?
केंद्र सरकार ने दोनों योजनाओं के प्रीमियम में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) का सालाना प्रीमियम 330 रुपये से बढ़कर अब 436 रुपये हो गया है. सरकार ने प्रीमियम की राशि को 1.25 रुपये प्रति दिन के हिसाब से बढ़ा दिया है. 

कितना बढ़ा PMSBY का प्रीमियम?
इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के प्रीमियम को 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये करने का फैसला लिया है. बता दें पहले यह प्रीमियम 12 रुपये सालाना था. इसमें 8 रुपये का इजाफा किया गया है. 

अब तक कितना किया जा चुका है भुगतान?
31 मार्च तक PMJJBY और PMSBY के तहत सक्रिय ग्राहकों की संख्या क्रमशः 6.4 करोड़ और 22 करोड़ थी. PMSBY योजना में बीमाकर्ताओं द्वारा 1,134 करोड़ रुपये की राशि प्रीमियम और रुपये के दावों के लिए एकत्र की गई हैं. 31 मार्च तक सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2,513 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है. वहीं, बीमाकर्ताओं द्वारा प्रीमियम और रुपये के दावों के लिए 9,737 करोड़ रुपये एकत्र किए गए हैं. 31 मार्च तक पीएमजेजेबीवाई के तहत 14,144 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है.

क्या है PMJJBY योजना?
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर की सुविधा मिलती है. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए. इस योजना की प्रीमियम की राशि ऑटो-डेबिट (Auto Debit Mode) के जरिए कट जाती है. आपके अकाउंट में केवाईसी (KYC) की सुविधा होनी चाहिए. बता दें कि जैसे ही आपकी उम्र 55 साल के पार होती है तो यह पॉलिसी बंद हो जाती है.

सुरक्षा बीमा योजना क्या है?
PMSBY एक साल की दुर्घटना बीमा योजना है. इसका भी साल-दर-साल नवीनीकरण किया जाता है और दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता के लिए कवरेज की पेशकश की जाती है. बैंक या डाकघर में बचत खाता रखने वाले 18-70 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्ति इस योजना के तहत नामांकन के लिए पात्र हैं. दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता के लिए 2 लाख रुपये (आंशिक विकलांगता के मामले में 1 लाख रुपये) दिए जाने का प्रावधान है. मंत्रालय के आंकड़ों को मुताबिक 27 अप्रैल, 2022 तक योजना के तहत नामांकन 28.37 करोड़ से अधिक हो गया है और 97,227 दावों के लिए 1,930 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान भी किया गया है.

यह भी पढ़ें:
Bank Holidays: जून में पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, आपको भी निपटाना है कोई काम तो चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

PIB Fact Check: सरकारी स्कीम में करा रहे रजिस्ट्रेशन तो ध्यान रखें ये जरूरी बात, वरना हो सकता है पैसों का नुकसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन चमकी चांदी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में दाम
सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन चमकी चांदी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में दाम
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उबाल, अब भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें अपने शहर का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उबाल, अब भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें अपने शहर का हाल
Investment Tips: SIP के अलावा इन 7 स्मार्ट ऑप्शंस में लगाएं पैसा, बिना काम किए हर महीने आएगी सैलरी
SIP के अलावा इन 7 स्मार्ट ऑप्शंस में लगाएं पैसा, बिना काम किए हर महीने आएगी सैलरी
300 रुपये की मैगी बेचकर युवक ने कमाए 21 हजार रुपये! वीडियो देख पहाड़ों पर शिफ्ट होने की छिड़ी बहस
300 रुपये की मैगी बेचकर युवक ने कमाए 21 हजार रुपये! वीडियो देख पहाड़ों पर शिफ्ट होने की छिड़ी बहस

वीडियोज

Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP
Bharat Ki Baat | Vijay: Tamil Nadu में बड़ा ऐतिहासिक उलटफेर, विजय बनने जा रहे हैं नए CM!
Sandeep Chaudhary: Bihar Student Protest पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Samrat Choudhary | Patna
UP News: अफसरों की अब खैर नहीं! Yogi Government का नया 'प्रोटोकॉल'! | CM Yogi Adityanath

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता की दहलीज पर विजय: 10 बड़े ट्विस्ट, जिन्होंने तमिलनाडु की CM पोस्ट की रेस को बना दिया 'पॉलिटिकल थ्रिलर'
सत्ता की दहलीज पर विजय: 10 बड़े ट्विस्ट, जिन्होंने तमिलनाडु की CM पोस्ट की रेस को बना दिया 'पॉलिटिकल थ्रिलर'
'भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा...', शुभेंदु अधिकारी बने CM तो बोले संजय राउत
'भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा...', शुभेंदु अधिकारी बने CM तो बोले संजय राउत
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, पाकिस्तान सरकार ने दिए 25 करोड़
भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, PAK सरकार ने दिए 25 करोड़
हैप्पी बर्थडे साई पल्लवी: MBBS की पढ़ाई, 2 करोड़ का Ad ठुकराया, पिंपल्स ने बनाया स्टार, 'पक्के उसूलों' वाली एक्ट्रेस की कहानी
हैप्पी बर्थडे साई पल्लवी: MBBS की पढ़ाई, 2 करोड़ का एड ठुकराया, साउथ की इस एक्ट्रेस को पिंपल्स ने बनाया स्टार
DC VS KKR: दिल्ली कैपिटल्स की हार से टूटे अक्षर पटेल, बोले- 'अब अगले साल...'
DC VS KKR: दिल्ली कैपिटल्स की हार से टूटे अक्षर पटेल, बोले- 'अब अगले साल...'
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे भारत के अगले CDS, 30 मई को रिटायर होंगे जनरल अनिल चौहान
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे भारत के अगले CDS, 30 मई को रिटायर होंगे जनरल अनिल चौहान
अब नहीं चलेगी Jio-Airtel-Vi की मनमानी! सरकार बदलने जा रही शिकायत निपटाने के नियम
अब नहीं चलेगी Jio-Airtel-Vi की मनमानी! सरकार बदलने जा रही शिकायत निपटाने के नियम
Viral Video: हाथ नहीं, हौसला तो है… सड़क पर बैठकर दिव्यांग ने की हेयर कटिंग, इमोशनल कर देगा वीडियो
हाथ नहीं, हौसला तो है… सड़क पर बैठकर दिव्यांग ने की हेयर कटिंग, इमोशनल कर देगा वीडियो
Embed widget