एक्सप्लोरर

Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस की इन बचत योजनाओं पर मिल रहा तगड़ा ब्याज, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को है फायदा

Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस अलग-अलग योजनाओं पर तगड़ी ब्याज दर का लाभ दे रहा है. हम आपको जुलाई से सितंबर की तिमाही में योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दर के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Post Office Small Saving Scheme: हर व्यक्ति अपनी कमाई का एक हिस्सा सेविंग के लिए जरूर रखता है. वैसे तो मार्केट में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन आज भी देश की एक बड़ी आबादी है जो सरकार समर्थित स्कीमों में ही निवेश करना पसंद करती है. डाक घर देश के करोड़ों लोगों के लिए समय-समय पर कई बचत योजनाएं लेकर आती रहती है. इसमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, किसान विकास पत्र आदि जैसी कई छोटी बचत योजनाओं के नाम शामिल है. इस स्कीमों को देश के अलग-अलग वर्गों की जरूरतों के हिसाब से बनाया है. योजनाओं को आकर्षक बनाने के लिए सरकार समय-समय पर इसकी ब्याज दरों में बदलाव भी करती रहती है. अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं.

1. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

सीनियर सिटीजन नागरिकों के लिए पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम का नाम है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS). इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक के नागरिक ज्वाइंट खाते में 30 लाख रुपये तक जमा करके हर 8.2 फीसदी तक के ब्याज दर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. वहीं सिंगल खाते में 15 लाख रुपये तक डिपॉजिट करने की अनुमति मिलती है.

2. सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना बच्चियों के लिए शुरू की गई सरकार की स्पेशल स्कीम में से एक है. इस स्कीम के तहत 10 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के लिए आप पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं. इस स्कीम में आपको हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश करनी सुविधा मिलती है. इसके बाद बच्ची के 21 वर्ष पूरे होने के बाद वह पूरे पैसे को निकाल सकती है. इस जुलाई से सितंबर की तिमाही में 8.00 फीसदी के हिसाब से ब्याज दर सरकार द्वारा तय किया गया है.

3. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के तहत आप पोस्ट ऑफिस में सिंगल या ज्वाइंट खाते खुलवा सकते हैं. इस स्कीम के तहत ज्वाइंट खाते में अधिकतम 15 लाख और सिंग खाते में 9 लाख रुपये तक निवेश किए जा सकते हैं. सरकार ने जुलाई से सितंबर की तिमाही में योजना पर 7.4 फीसदी ब्याज दर तय किया है.

4. किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र योजना पोस्ट ऑफिस की एक और स्मॉल सेविंग स्कीम है जिसके तहत आप कुल 115 महीने में निवेश की गई राशि डबल हो जाती है. इस स्कीम में निवेश की सीमा कोई तय नहीं की गई है और सरकार जुलाई से सितंबर की तिमाही में योजना पर 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है.

5. पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम भी शानदार छोटी बचत योजनाओं में से एक है. इस स्कीम के तहत हर महीने छोटी राशि निवेश करके आप बड़ा फंड प्राप्त कर सकते हैं. इस योजना के तहत 5 साल की आरडी स्कीम पर अधिकतम 7.5 फीसदी का ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

6. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम के तहत आप 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं. यह बैंकों की एफडी स्कीम के समान ही है. इस योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 फीसदी के दर से ब्याज का लाभ मिलेगा.

7.  पब्लिक प्रोविडेंट फंड

यह पोस्ट ऑफिस की लंबी अवधि की बचत योजनाओं में से एक है. इस स्कीम के तहत आप हर साल 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये की राशि निवेश कर सकते हैं. वहीं योजना के तहत 7.1 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिलता है.

ये भी पढ़ें-

IPO Update: आईपीओ खुलने से पहले एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज ने एंकर निवेशकों के जरिए जुटाए 103 करोड़ से ज्यादा, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget