एक्सप्लोरर

Post Office Scheme: बैंक FD से ज्यादा रिटर्न देती है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, ये हैं योजनाओं की लिस्ट

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट निवेश का एक बेहतरीन ऑप्शन है. जहां कोरोना काल में ज्यादातर बैंक 5 से 6 प्रतिशत तक का रेट ऑफ इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं

Post Office Different Scheme: सालों से लोगों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) निवेश का सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश का साधन रहा है. मध्यम वर्ग से लेकर उच्च आय वर्ग के लोग अपने पैसों को बैंक में FD के रूप में जमा करना पसंद करते हैं. लेकिन, कोरोना काल में FD की ब्याज दरों में तेजी से गिरावट आई है. इस कारण यह निवेश सेफ तो रहा लेकिन, इससे रिटर्न बेहतर अब नहीं मिल रहे हैं.

ऐसे में आप सेफ और बेहतर रिटर्न दोनों पाना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इसमें पैसे डूबने का खतरा नहीं रहता है क्योंकि यह मार्केट निवेश से दूर और बेहतर रिटर्न देने में मदद करता है. तो चलिए आज हम आपको बैंक एफडी से बेहतर पोस्ट ऑफिस के निवेश ऑप्शन्स के बारे में बताते हैं-

पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate)
पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate) निवेश (Investment) का बेहतरीन ऑप्शन है. जहां कोरोना काल में ज्यादातर बैंक 5 से 6 प्रतिशत तक का रेट ऑफ इंटरेस्ट (Rate of Interest) ऑफर कर रहे हैं वहीं नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में आपको करीब 8 प्रतिशत का सालाना ब्याज दर मिलेगा. इस रेट ऑफ इंटरेस्ट का कैलकुलेशन वार्षिक (Annually) आधार पर ही किया जाता है.

लेकिन, खास बात ये है यह पूरी राशि समय सीमा पूरी होने के बाद ही मिलेगी. इस पूरी स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं. वही ऊपरी लिमिट की कोई सीमा नहीं है. इस स्कीम के जरिए आप नाबालिग के नाम पर और तीन 18 साल से ऊपर के व्यक्ति के नाम पर जॉइंट अकाउंट (Joint Account) खोल सकते हैं. 10 साल से कम उम्र के बच्चों के नाम पर अकाउंट खोला जा सकता है. लेकिन, इसकी देखरेख माता पिता करेंगे. इस स्कीम के तहत आपको इनकम टैक्स के सेक्शन (Income Tax) 80C के तहत 5 लाख तक की राशि पर टैक्स बचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Credit Debit Card: क्या आप जानते हैं गोल्ड, क्लासिक और Platinum कार्ड के बीच का फर्क? यहां जानें

मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme)
मंथली इनकम स्कीम पोस्ट ऑफिस की एक बेहतरीन स्कीम है जिसमें एक बार पैसे डालने के बाद आपको हर महीने पैसे मिलते हैं. इस योजना के तहत आप सिंगल या जॉइंट अकाउंट (Single & joint account) दोनों में से कोई भी अकाउंट खोल सकते हैं. इसके बाद हर महीने पैसे मिलने शुरू हो जाते है. मंथली इनकम स्कीम के तहत आप अधिकतम सिंगल अकाउंट में 5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं. वहीं जॉइंट अकाउंट है तो अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकते हैं. यह स्कीम 5 साल में मैच्योर हो सकती हैं. इस स्कीम के तरह आपको 6.6 प्रतिशत का ब्याज दर मिलता है.

ये भी पढ़ें: LIC Policy: ये पॉलिसी देती है मनी बैक के साथ कई और तरह के फायदे, जानें खास बातें

किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)
किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) भी पोस्ट ऑफिस की एक बेहतरीन स्कीम है जिसके तहत आपको बैंक की एफडी से ज्यादा ब्याज दर मिलता है. इसमें आपको 9 प्रतिशत का रेट ऑफ इंटरेस्ट मिलता है. इस स्कीम के तहत आप कम से कम 1000 रुपये  न्यूनतम राशि खरीद सकते हैं. इस स्कीम के तहत आप सिंगल अकाउंट और ज्वाइंट अकाउंट दोनों में से कोई भी एक खोल सकते हैं. इस स्कीम का लॉक इन पीरियड (Lock in Period). पांच साल के बाद आप इस पूरी राशि को निकाल सकते हैं. इस स्कीम में पैसे निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget