एक्सप्लोरर

PN Gadgil Jewellers IPO: पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का खुला आईपीओ, GMP दे रहा 50 फीसदी कमाई के संकेत

PN Gadgil Jewellers IPO: मशहूर ज्वैलरी ब्रांड पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का आईपीओ मंगलवार को खुल गया. पहले ही दिन रिटेल निवेशक आईपीओ पर टूट पड़े हैं. जीएमपी भी शानदार कमाई के संकेत दे रहा है.

P N Gadgil Jewellers IPO: पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का आईपीओ निवेशकों के लिए खुल गया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 1100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. बता दें कि पीएन गाडगिल ज्वैलर्स महाराष्ट्र का एक बड़ा ज्वेलरी ब्रांड है. यह इश्यू 12 सितंबर, 2024 तक खुला रहेगा. इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों का प्राइस बैंड 456 रुपये से लेकर 480 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. अगर आप इस ज्वैलरी ब्रांड के इश्यू में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके जीएमपी से लेकर अन्य डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

एंकर निवेशकों से जुटाई इतनी रकम

10 सितंबर को आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले आईपीओ सोमवार को एंकर निवेशकों के लिए खुला था. कंपनी ने एंकर राउंड के जरिए 330 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस एंकर राउंड में टाटा म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स (Singapore), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एक्सिस म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट म्यूचुअल फंड और सोसाइटी जनरल जैसे कई कंपनियों ने हिस्सा लिया है. एंकर निवेशकों को कंपनी ने 6,874,999 इक्विटी शेयर यानी 28.93 फीसदी हिस्सा अलॉट किया है.

रिटेल निवेशक को कम से कम 14,880 रुपये लगाने पड़ेंगे 

इस आईपीओ में कंपनी ने QIB निवेशकों के लिए 20.3 फीसदी हिस्सा, NII के लिए 15.23 फीसदी हिस्सा और रिटेल निवेशकों के लिए 35.53 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है. इस आईपीओ में कंपनी ने कुल 1100 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री में रखे हैं, जिसमें 850 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल के तहत 250 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं. इस आईपीओ में कंपनी ने 31 शेयरों का एक लॉट तय किया है. ऐसे में खुदरा निवेशक कम से कम 14,880 रुपये और अधिकतम 1,93,440 रुपये की बोली लगा सकते हैं. शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर होगी.

जानें पीएन गाडगिल ज्वैलर्स के आईपीओ के जरूरी डेट्स

  • आईपीओ खुलने की डेट- मंगलवार, 10 सितंबर 2024
  • आईपीओ बंद होने की डेट- गुरुवार, 12 सितंबर 2024
  • अलॉटमेंट की डेट- शुक्रवार, 13 सितंबर 2024
  • रिफंड प्राप्त करने की डेट- सोमवार, 16 सितंबर 2024
  • शेयरों को डीमैट खाते में ट्रांसफर करने की डेट-सोमवार, 16 सितंबर 2024
  • डीमैट खाते में शेयरों को क्रेडिट करने की डेट- सोमवार, 16 सितंबर 2024
  • लिस्टिंग की डेट- मंगलवार,  12 सितंबर 2024

आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

कंपनी के आईपीओ के खुलने के साथ ही इसे निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह पहले ही दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया है. नॉन- क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने हिस्से को 1.95 फीसदी और खुदरा निवेशकों ने 2.04 गुना तक सब्सक्राइब किया है. ऐसे में खुदरा निवेशक आईपीओ में खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इस आईपीओ के कुल 1,68,85,964 इक्विटी शेयरों के बदले 2,43,10,479 शेयरों पर बोली मिली है.

कैसा चला रहा है GMP का हाल

पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का आईपीओ ग्रे मार्केट में शानदार कमाई की ओर इशारा कर रहा है. कंपनी का आईपीओ मंगलवार 10 सितंबर, 2024 को 255 रुपये के जीएमपी पर बना हुआ है. अगर लिस्टिंग के दिन तक यह स्थिति रहती है तो कंपनी के शेयर 53.12 फीसदी के प्रीमियम पर 735 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान निधि की 18वीं किस्त लेनी है तो अपनाएं ये तरीका, 2000 रुपये का फायदा फटाफट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget